फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The observer held meetings with political parties to review the SIR (Special Investigation Report) activities.

Sant Kabir Nagar News: प्रेक्षक ने राजनैतिक दलों के साथ बैठक कर एसआईआर कार्यों की समीक्षा की

Sat, 13 Dec 2025 12:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
The observer held meetings with political parties to review the SIR (Special Investigation Report) activities.
संतकबीरनगर। निर्वाचन आयोग से नामित रोल प्रेक्षक संयुक्त सचिव, युवा मामले एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार कुणाल शुक्रवार को जिले में पहुंचे। उन्होंने कलक्ट्रेट पर राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ जनपद के तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में चल रहे एसआईआर कार्य की प्रगति आदि से संबंधित समीक्षा की।
विज्ञापन

बैठक में डीएम आलोक कुमार ने विशेष रोल प्रेक्षक एवं उपस्थित राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में अर्हता तिथि एक जनवरी 2026 के आधार पर निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य चल रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने कहा कि एसआईआर का कार्य प्रदेश के साथ-साथ जनपद में तेजी से चल रहा है, जिसमें प्रशासन का पूरा सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन

बूथ लेवल एजेंट भी सभी बूथों पर राजनीतिक पार्टियों द्वारा नियुक्त कर दिए गए हैं जो बूथ लेवल अधिकारियों के साथ मिलकर एसआईआर के कार्य में निरंतर सहयोग कर रहे हैं। सपा के पूर्व प्रदेश सचिव रामदरश यादव ने कहा कि बूथ लेवल अधिकारियों के साथ-साथ सभी पार्टी के बीएलए द्वारा सहयोग किया जा रहा है। रोल प्रेक्षक कुणाल ने कहा कि एसआईआर कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलिता नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संपूर्ण प्रक्रिया के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अनुपालन करना सुनिश्चित किया जाए और निर्धारित समय सीमा में गणना प्रपत्रों को घरों से प्राप्त करते हुए बीएलओ द्वारा बीएलओ एप पर डिजिटाइज्ड कर दिया जाए। डीएम ने बताया कि जिले में कुल 1438 बीएलओ हैं और जनपद के तीनों विधानसभाओं में कुल 13,37,186 मतदाता हैं।

जिसकी नियमित समीक्षा की जा रही है। बैठक में एडीएम जय प्रकाश, आदित्य प्रताप यादव, जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस सुनील पांडेय, मीडिया प्रभारी भाजपा ब्रह्मानंद पांडेय, जिलाध्यक्ष बसपा झिनकान प्रसाद, जिला संयोजक भाजपा अजय वर्मा, उप जिलाधिकारी खलीलाबाद अरुण कुमार, उप जिलाधिकारी मेंहदावल संजीव राय, उप जिलाधिकारी धनघटा डॉ सुनील कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed