फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The nephew got the property banished by threatening the unmarried maternal uncle

जालसाजी का केस

Fri, 21 May 2021 10:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
The nephew got the property banished by threatening the unmarried maternal uncle
अविवाहित मामा को डरा धमका कर भांजे ने संपत्ति का करवा लिया बैनामा
विज्ञापन

- घर के कमरे में बंधक बना कर सहयोगियों के साथ प्रताड़ित करने का भी आरोप
- आईजी बस्ती के आदेश पर भांजे समेत छह पर जालसाजी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। मेंहदावल क्षेत्र के टेढुआ गांव निवासी शख्स ने अपने अविवाहित मामा को बंधक बनाकर प्रताड़ित किया। सहयोगियों की मदद से मामा को डरा धमका कर उनकी संपत्ति का बैनामा भी करा लिया। ऐसा आरोप लगाकर पीड़ित के छोटे भाई ने आईजी बस्ती को तहरीर दी। आईजी बस्ती के आदेेश पर शुक्रवार को मेंहदावल पुलिस ने भांजे समेत छह लोगों पर बंधक बना कर मारने-पीटने और जालसाजी का केस दर्ज किया।

बखिरा क्षेत्र के अठलोहिया गांव निवासी वीरेंद्र कुमार चौबे पुत्र श्रीराम चौबे का आरोप है उसके बड़े भाई 50 वर्षीय संतराम चौबे अविवाहित है। भाई संतराम सन्यांसी का जीवन यापन कर रहे है। उसके भाई मेंहदावल क्षेत्र के टेढुआ गांव में स्थित अपने भांजे विजय प्रकाश त्रिपाठी को दस हजार रूपये उधार दिए थे। उधार के रूपये नंबर में मांगने भाई उनके घर पर गए और लोग इन्हें घर पर रोक लिए। उनके भाई मानसिक रूप से अस्वस्थ्य चलते है।जिनकी पूर्व से दवा चल रही है। परेशानी होने पर मेंहदावल में एक चिकित्सक को दिखाते हुए कुछ दवा इन्हें लोग देने लगे। जिससे भाई की मानसिक स्थिति और बिगड़ने लगी और अचेता अवस्था में पहुंच जाते थे। आरोप है कि 20 नवंबर 2020 को उक्त लोगों ने कमरे में कैद कर उनके भाई को मारने-पीटने के साथ दवा खिलाकर मानसिक प्रताड़ना देते रहे। इधर वह अपने भाई की तलाश में लगे रहे। आरोप है कि पांच दिसंबर 2020 को उसके भाई को कमरे में कैद करके सहयोगी चिंता मिश्रा,अतुल मिश्रा के साथ पहुंचे और मानसिक प्रताड़ना देने लगे। साजिश रच कर पांच दिसंबर 2020 को ही लोगों ने उसके भाई से संपत्ति का बैनामा करा लिया। बिना खारिज दाखिल कराएं ही अनिल ने हिब्बाशुदा जमीन से 16 मंडी जमीन चिंता मिश्र को बेच भी दिया। उन्हें जब बड़े भाई को भांजे के पास बंधक बना कर संपत्ति हथियाने की जानकारी हुई तो वह भांजे के पास गए और बड़े भाई के बारे में जानकारी मांगी। उसके बाद लोग मारपीट पर उतारू हो गए। 25 दिसंबर 2020 को बड़े भाई घर पहुंचे और अपने साथ हुई आपबीती बताई। पीड़ित भाई वीरेंद्र कुमार चौबे ने आईजी बस्ती को तहरीर दी। एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में टेढुआ निवासी भांजे विजय प्रकाश,अनिल कुमार के अलावा सहयोगी अवनीश, विजय,चिंता मिश्र और अतुल मिश्र के खिलाफ बंधक बनाकर मारने पीटने और जालसाजी का केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना से जो तथ्य सामने आएंगे,उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed