फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The murder accused was brought on remand and the murder was recovered

Sant Kabir Nagar News: हत्यारोपी को रिमांड पर लाकर बरामद किया आलाकत्ल

Tue, 16 Jul 2024 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 16 Jul 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
The murder accused was brought on remand and the murder was recovered
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने थाना क्षेत्र के महुई गांव में जमीन विवाद में स्कूल संचालक की हत्या के मामले में एक हत्यारोपी को कोर्ट से रिमांड पर लाकर उसके निशानदेही पर आलाकत्ल लोहे का राॅड बरामद किया है।
विज्ञापन

कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि महुई गांव में हुई घटना में आरोपी पन्नेलाल पुत्र स्वर्गीय पारस यादव निवासी बेलाडीह थाना महुली ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। जिसके बाद उसे पुलिस ने न्यायिक अभिरक्षा पर लिया। आरोपी के अनुसार घटना के बाद सभी लोग वहां से भाग गए। वह महुई गांव के दक्षिण अपने साले के अन्य मकान के बगल में जाकर घटना में प्रयुक्त लोहे का रॉड बाजरे के खेत में छिपाया है। जिसके बाद पुलिस उसे लेकर वहां पर पहुंची और घटना में प्रयुक्त लोहे का राॅड आरोपी की निशानदेही पर बरामद कर कर उसे न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन

एक महिला की गिरफ्तारी है शेष
महुई गांव में हुई हत्या में पुलिस ने मृतक धर्मेंद्र यादव की पत्नी सुमन के तहरीर पर पर छह नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था। घटना के 24 घंटा के भीतर ही पुलिस ने आरोपी गोखनाथ व शेषनाथ को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद सेना के दोनों जवान भाई इंद्रजीत और बोधनाथ को पुलिस असम व जम्मू से गिरफ्तार करके लाई। वहीं आरोपी पन्नेलाल पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। घटना में एक नामजद आरोपी महिला सेना के जवान की पत्नी अभी भी पुलिस के हाथ नहीं लग पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed