{"_id":"65bc0afd149a4b4f5a0f4684","slug":"the-mood-of-the-weather-changed-drizzle-increased-the-cold-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-109173-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मौसम का मिजाज बदला, बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मौसम का मिजाज बदला, बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंड
Fri, 02 Feb 2024 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 02 Feb 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
शाम होते ही सड़कों पर पसरा सन्नाटा
दिनभर बादल छाए रहे, अधिकतम 23 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बृहस्पतिवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। दिन भर आसमान में बादल छाए रहे, जबकि शाम के समय हल्की बूंदाबांदी हुई। जिससे ठंड बढ़ गई और लोग एक बार फिर अलाव के सहारे हो गए। वहीं शाम को सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।
बृहस्पतिवार को अधिकतम 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। सुबह धूप खिली रही, लेकिन बाद में मौसम का मिजाज बदल गया। शाम के समय हल्की बूंदाबांदी हुई तो ठंड बढ़ गई। जो लोग बाहर रहे वह अलाव जलता देखकर वहीं रुक गए।
दूसरी तरफ हल्की बारिश से किसानों को लाभ पहुंचा है। यह बारिश गेहूं की फसल के लिए काफी फायदेमंद है। इससे किसानों को मंहगे डीजल खरीदकर सिंचाई करने से राहत मिल गई है। किसान रामफेर, जितई प्रसाद ने कहा कि हल्की बारिश से सिंचाई की चिंता दूर हो गई है। अब कुछ दिनों तक फसल की सिंचाई करने से राहत मिल गई है। जिला
विज्ञापन
कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा ने कहा कि हल्की बारिश से फसलोंं को फायदा पहुंचेगा और उत्पादन भी बढ़ेगा।