{"_id":"6648f7138c3de5cef1095c24","slug":"the-miscreants-could-not-be-caught-even-after-being-captured-in-cctv-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-114692-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सीसीटीवी में कैद होने के बाद भी नहीं पकड़े जा सके बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सीसीटीवी में कैद होने के बाद भी नहीं पकड़े जा सके बदमाश
विज्ञापन
आभूषण लेकर भागने का मामला, बखिरा के मंगलबाजार में हुई थी वारदात
-दुकानदार की तहरीर पर दर्ज हुआ था केस
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बखिरा कस्बे के मंगल बाजार में 16 अप्रैल को आभूषण की दुकान से एक बदमाश चकमा देकर जेवरात लेकर फरार हो गया। सीसीटीवी में उसके कैद होने के बाद भी पुलिस अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई है। दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने बदमाश की तलाश शुरू कर दी। इस वारदात के एक माह बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।
नगर पंचायत बखिरा के मंगल बाजार निवासी अमरनाथ वर्मा की आभूषणों की दुकान है। 16 अप्रैल को वह दुकान पर पिता के साथ बैठे थे। दिन में लगभग 12:30 बजे के आसपास एक व्यक्ति उनकी दुकान में आया और चांदी की ताबीज दिखाने को कहा। ताबीज लेने और उसकी कीमत अदा करने के बाद दुकानदार से आरोपी ने बच्चों के लिए सोने का लाकेट दिखाने को कहा, जिसके बाद दुकानदार ने उसे 26.480 ग्राम का पैकेट देखने के लिए दे दिया। इस पर उसने और वजनी लाकेट दिखाने के लिए कहा।
दुकान पर माल ने होने की वजह से वह दूसरी दुकान पर माल लेने के लिए चले गए। इसी बीच उक्त आरोपी उनके पिता की नजर बचाकर दुकान से सोने का पैकेट लेकर गायब हो गया। पिता के बुलाने और दुकान पर पहुंचकर देखने के बाद सोने का पैकेट गायब मिला। काफी तलाश के बाद आरोपी नहीं मिल पाया, जबकि वह सीसीटीवी में कैद हो गया। दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
काफी तलाश के बाद भी पुलिस के हाथ अभी तक आरोपी तक नहीं पहुंच पाए हैं, और आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है।
000000000000000000000000
पुलिस टीम आरोपी की धर पकड़ के लिए काम कर रही है। जल्द से उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
-राघवेंद्र सिंह राठौर, सीओ मेंहदावल