फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The miscreants beat up the baraatis, broke the vehicles, the wedding took place in the temple

Sant Kabir Nagar News: मनबढ़ों ने बरातियों से की मारपीट, गाड़ियां तोड़ीं, मंदिर में हुई शादी

Sat, 31 May 2025 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 31 May 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
The miscreants beat up the baraatis, broke the vehicles, the wedding took place in the temple
बढ़या बाबा गांव में आई बारात में मारपीट के दौरान टूटा हुआ वाहन ।
लोहरौली। दुधारा थानाक्षेत्र के बढ़या बाबा गांव में बरात उठने के दौरान मनबढ़ों ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान उन्होंने शादी में आए बरातियों के साथ मारपीट की तथा आधा दर्जन चार पहिया वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की। इसके बाद बराती मौके से भाग खड़े हुए और रात में शादी नहीं हो पाई। हालांकि शनिवार की शाम चार बजे मंदिर में शादी हो सकी। बरात सिद्धार्थनगर जनपद के खेसरहा थानाक्षेत्र के बौड़िहारे गांव से आई थी। मामले में चार नामजद व 15 अज्ञात पर केस किया गया है
विज्ञापन


दुधारा थानाक्षेत्र के बढ़या बाबा गांव के निवासी मोलहू की पुत्री उर्मिला की शादी शुक्रवार की रात में थी। रात 9:30 बजे के करीब जब बरात उठने लगी, इसी दौरान घराती पक्ष के कुछ लोगों ने शराब के नशे में धुत होकर हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने बरातियों के साथ मारपीट की तथा उनकी गाड़ियों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान लोगों ने डायल 112 को फोन किया।
विज्ञापन

डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची तथा सभी को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानें। यह हंगामा तकरीबन एक घंटे तक चलता रहा। रात 11 बजे तक सारे बराती मौके से चले गए। इसके बाद मोलहू ने थाने में जाकर तहरीर दी और वर पक्ष के लोगों को बुलाया गया। वर पक्ष के लोग शादी करने के लिए राजी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुधारा थाने के प्रभारी निरीक्षक इंद्रभूषण सिंह ने बताया कि मामले में बेलहरकला थानाक्षेत्र के घुसुकपुरवा निवासी रामनरायन, रामनयन, अरविन्द, प्रदीप और 10- 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, वाहनों के शीशे तोड़ने के साथ ही अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
-------------
डिघेश्वरनाथ मंदिर में हुई शादी
बरात सिद्धार्थनगर के खेसरहा थानांतर्गत बौड़िहारे गांव से आई थी। स्व. ब्रह्मदेव के पुत्र दिनेश की शादी उर्मिला से होने वाली थी। वहीं बराती पक्ष के कुछ लोग टूटे फूटे वाहनों के साथ दुधारा थाने पर पहुंच गए। वहां पर लड़के के बड़े भाई उमेश पहुंचे हुए थे। उन्होंने कहा कि वह लड़की की शादी वहीं आसपास किसी मंदिर में कर लेंगे, लेकिन गांव में नहीं जाएंगे। इसके बाद लड़के के अन्य भाइयों रमेश और नरेश और कन्या पक्ष की उपस्थिति में दुधारा स्थित डिघेश्वरनाथ मंदिर में शनिवार की शाम चार बजे शादी हुई। शादी के बाद वर पक्ष के लोग विदाई कराकर घर चले गए।
----------------

तीन लड़कियों में सबसे बड़ी है उर्मिला

बताया जाता है कि मोलहू की तीन बेंटियां हैं। सबसे बड़ी बेटी उर्मिला की ही शादी तय थी। इसी शादी के लिए मोलहू ने अपनी जमीन बेची थी। अभी दो बंटियां छोटी हैं, जिनकी शादी नहीं हुई है। इस घटना से पूरे परिवार के लोग काफी आहत दिख रहे थे। वहीं वर पक्ष के लोगों के व्यवहार पर लोगों ने खुशी जाहिर की।

-----------------

एक रिश्तेदार रची थी साजिश
लड़की के पिता मोलहू बताते हैं उनके एक रिश्तेदार ने हंगामा करने की साजिश रची थी। वह लोग शादी में शाम चार बजे ही पहुंच गए थे। उनके साथ उनका पुत्र, भाई और चाचा के लड़के के साथ 10-15 की संख्या में अज्ञात लोग आए थे। उनके द्वारा ही यह घटना की गई है। बताया जाता है कि लड़की के पिता ने शादी के लिए एक बीघा खेत साढ़ू को बैनामा कर दिया था। इसी बात को लेकर वह काफी नाराज था। वह गांव में आने के बाद से ही गांव के लोगों से यह कह रहा था कि यह शादी होने नहीं दूंगा। उन्होंने इस आशय की तहरीर भी दुधारा थाने पर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed