{"_id":"67e2ebc8b80249164904a85f","slug":"the-miscreants-beat-up-five-people-including-two-women-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-130372-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मनबढ़ों ने दो महिलाओं समेत पांच को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मनबढ़ों ने दो महिलाओं समेत पांच को पीटा
Tue, 25 Mar 2025 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 25 Mar 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
लोहरौली। दुधारा थानाक्षेत्र में मनबढ़ों ने दो महिलाओं समेत पांच लोगों को मार पीटकर बुरी तरह से घायल कर दिया। इस मामले में मुकामी पुलिस ने तीन नामजद व अन्य अज्ञात पर केस दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई शुरु कर दी है।
दुधारा थानाक्षेत्र के सेमरियांवा निवासी अब्दुल हफी ने पुलिस को दी गयी तहरीर में बताया है कि 24 मार्च की रात में दो बजे बच्चों के विवाद को लेकर सेमरियांवा के ही इजहार अहमद उर्फ गुड्डू, अफसार अहमद, हस्सास अहमद व अन्य अज्ञात लोगों ने उनके घर पर लाठी, डंडा, राॅड व हाकी लेकर पहुंच गए।
इन लोगों ने भद्दी गालियां देते हुए मेरे भाई इजहार अहमद,उनकी पत्नी शायरा खातून, मेरी पुत्री आसमा खातून, इमदादुल हक और मेरे पुत्र समीर को बुरी तरह से मार पीटकर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया। इस मामले में मुकामी पुलिस आरोपियों पर केस दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई कर रही है। संवाद