{"_id":"692745454b21cec27c0ff3ad","slug":"the-ministry-of-fertilizers-and-chemicals-will-explore-the-possibility-of-setting-up-a-c-pet-institute-in-the-district-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-141860-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जिले में सी- पेट संस्थान स्थापित करने की संभावनाओं को तलाशेगा उर्वरक व रसायन मंत्रालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जिले में सी- पेट संस्थान स्थापित करने की संभावनाओं को तलाशेगा उर्वरक व रसायन मंत्रालय
विज्ञापन
- केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सांसद के पत्र पर परीक्षण कराने का भेजा जवाब
- पेट्रो रसायन अभियंत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान खुलने की जगी उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
राष्ट्रीय उर्वरक और रसायन मंत्रालय जिले में केंद्रीय पेट्रो रसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सी-पेट)
संस्थान स्थापित करने की संभावनाओं को तलाशेगा। सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद के पत्र पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने परीक्षण कराने का पत्र भेजा है।
यह सपना जिला पंचायत सदस्य व समाजसेवी राम सुरेश चौरसिया ने बहुत पहले देखा था। उन्होंने कई बार इसकी मांग उठाई। इसके लिए उन्होंने जिले के सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद तथा बस्ती के सांसद रामप्रसाद चौधरी के माध्यम से पत्र लिखकर युवाओं के भविष्य के लिए सशक्त पहल की थी। राम सुरेश चौरसिया के आग्रह पर सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया और केंद्र सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को पत्र भेजकर जिले में सी-पेट कॉलेज की स्थापना की मांग की थी।
सांसद के पत्र के जवाब में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने आश्वस्त किया है कि प्रस्ताव को संबंधित विभाग को भेज दिया गया है, और शीघ्र ही इस पर निर्णय लिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री का यह जवाब जिले के युवाओं के लिए आशा की किरण लेकर आया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
काॅलेज खुलने पर यह होगा फायदा
सी-पेट कॉलेज खुलने से जिले के युवाओं को डीपीटी (डिप्लोमा इन प्लास्टिक टेक्नोलॉजी ) तथा
डीपीएमटी (डिप्लोमा इन प्लास्टिक मोल्ड टेक्नोलॉजी) जैसे रोजगारपरक कोर्स की सुविधा मिलेगी। पूरे उत्तर प्रदेश में फिलहाल केवल लखनऊ व बनारस में ही ऐसे कॉलेज हैं। संतकबीरनगर तीसरा केंद्र बन सकता है। इसके खुल जाने से प्लास्टिक टेक्नाेलाॅजी की शिक्षा पाकर युवा स्वरोजगार भी स्थापित कर सकते हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
संस्थान की स्थापना के लिए दिया है भूमि का विकल्प
जिला पंचायत सदस्य रामसुरेश चौरसिया ने सांसद के माध्यम से भेजे गए पत्र में संस्थान की स्थापना के लिए जिले में तीन स्थानों पर भूमि की उपलब्धता का विकल्प भी अपने पत्र में दिया है। इसमें विषया हन्नू, शिवशंकरपुर और कर्री ग्राम सभा में संस्थान की स्थापना के लिए पर्याप्त मात्रा में भूमि की उपलब्धता है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
सीपेट संस्थान की स्थापना के लिए केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा को पत्र सौंपा था। उन्होंने पत्र भेजकर इस बात का आश्वासन दिया है कि शीघ्र ही इसका परीक्षण टीम भेजकर करवाएंगे।
-लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद, सांसद, संतकबीरनगर