फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The mercury started rising again... maximum temperature reached 40 degrees, people suffering from heat

Sant Kabir Nagar News: फिर चढ़ने लगा पारा...40 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान, गर्मी से लोग बेहाल

Sat, 10 May 2025 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 10 May 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
The mercury started rising again... maximum temperature reached 40 degrees, people suffering from heat
धूप में जाते युवक।
संतकबीरनगर। पिछले सप्ताह में हुई बारिश व आसमान में बादल छाए रहने से तापमान गिरकर 32 डिग्री सेल्सियस तक आ गया था, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन दो दिन में पारा फिर चढ़ने लगा है और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। इससे लोग गर्मी से बेहाल हैं। उधर, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी एक सप्ताह तक इसी तरह मौसम तल्ख बना रहेगा। ऐसे में सतर्कता बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

पिछले दो दिनों की बात करें तो पारा लगातार चढ़ रहा है। शुक्रवार को जहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं शनिवार को इसमें वृद्धि हुई और अधिकतम तापमान बढ़कर 40 डिग्री डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। तापमान बढ़ने के साथ ही लोगों को गर्मी से जूझना पड़ रहा है। चिलचिलाती धूप के चलते लोग घरों से निकलने में कतराने लगे हैं। जो लोग जरूरी काम से निकल रहे हैं वह जहां छांव दिख रहा है वहीं ठहर जा रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के मेंहदावल बाईपास व मुखलिसपुर तिराहा ओवरब्रिज के नीचे आकर लोग गर्मी से बचने का प्रयास कर रहे हैं। दिन में बाजारों में भी सन्नाटा पसर जा रहा है, जिसके कारण दुकानदारों को दिनभर ग्राहकों का इंतजार करना पड़ रहा है। शहर के धर्मेंद्र कुमार, राजकुमार आदि ने कहा कि तेज धूप के कारण कहीं आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
सीएचसी और पीएचसी पर कोल्ड वार्ड तैयार
गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य महकमे ने तैयारी पूरी कर ली है। जिला अस्पताल सहित सीएचसी और पीएचसी पर कोल्ड वार्ड बनाए गए हैं। सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि तेज धूप और लू से बचाव के लिए इंतजाम किए गए हैं। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए हर संभव कदम उठाएं गए हैं।

-------
कोट
तेज धूप में घरों से निकलने में परहेज करें, यदि बहुत जरूरत है तो मुंह पर गमछा बांधकर निकलें। थोड़ी-थोड़ी देर में पानी का सेवन करते रहे। उल्टी-दस्त की शिकायत होने पर चिकित्सक को दिखाएं।
-डॉ. एसडी ओझा, फिजिशियन
कोट
एक सप्ताह तक मौसम का रुख तल्ख बना रहेगी। जिससे तापमान और बढ़ने की संभावना है। ऐसे में लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है।
-अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक कुमारगंज अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed