{"_id":"570161c84f1c1b1d29c810f6","slug":"the-meeting-of-the-movement-strategy","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक में आंदोलन की रणनीति बनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक में आंदोलन की रणनीति बनाई
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Mon, 04 Apr 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
बैठक हुई।
- फोटो : अंबरीश मिश्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश मध्याह्न भोजन रसोइया कर्मचारी संघ की बैठक जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद में रामकरन गौड़ की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में रसोइयों के मानदेय को लेकर चर्चा की गई और आंदोलन की रणनीति तय हुई।
जिला संरक्षक रुस्तम खां ने कहा कि 30 दिसंबर को जिलाधिकारी कार्यालय पर हुए धरने में बीएसए ने मौजूद होकर एवं लिखित कार्यवाही का आश्वासन दिया था। किंतु उसका पालन अभी तक नही किया गया। रसोइयों के मानदेय का भुगतान नहीं हुआ। इससे रसोइयों के समक्ष भुखमरी का संकट है। उन्होंने कहा कि इसके लिए संघर्ष करना होगा।
बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश का पालन अभी तक नहीं हुआ। रसोइयों की नियुक्ति में बच्चों की अनिवार्यता को समाप्त किया जाए। विद्यालयों पर रसोइयों के मानदेय का नगद भुगतान किया जाए। इस अवसर पर राधापति पाठक, चंद्रमती, अनारकली, मनोरमा, सुखलाल, विंदराजी, शारदा देवी, जोखन यादव, सुमित्रा, प्रेमा देवी, भगवती, कलाधर, जानकी, विश्वनाथ, महेश, राम स्नेही, शत्रुधन पांडेय, हरिहर तिवारी समेत अन्य मौजूद रहे।