फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The meeting discussed the regularization

बैठक में नियमितीकरण पर चर्चा हुई

Sun, 27 Mar 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Sun, 27 Mar 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
The meeting discussed the regularization
बैठक ‌‌हुई। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
सर्व शिक्षा अभियान के तहत प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में तैनात इंटीनरेंट और विशेष शिक्षकों की बैठक शनिवार को बीआरसी खलीलाबाद में अखिलेश कुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक नियमितीकरण को लेकर चर्चा की गई। 
विज्ञापन

विशेष शिक्षक एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार चौधरी ने कहा कि भारत सरकार ने प्रदेश सरकार को विशेष शिक्षकों को छह माह का बीटीसी प्रशिक्षण देकर समायोजित करने का दिशा निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन

  जिसके परिणाम स्वरूप विशेष शिक्षकों में उत्साह है। उन्होंने कहा विशेष शिक्षक कम मानदेय पर विकलांग बच्चों को अच्छी शिक्षा दे रहे है। काफी लंबे समय से ये शिक्षक विद्यालयों में तैनात है। उन्होंने कहा कि सरकार से कई बार आंदोलन और पत्राचार के माध्यम से नियमित करने की मांग की गई। जिसका परिणाम रहा कि भारत सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान दिया और प्रदेश सरकार को दिशा निर्देश जारी किया। अब प्रदेश सरकार का काम है कि वह विशेष शिक्षकों के नियमित करण की कार्रवाई जल्द से जल्द शुरू करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 ताकि विशेष शिक्षक भी सम्मान जनक तरीके से अपनी जिंदगी गुजार सके। उन्होंने कहा कि विशेष शिक्षकों के प्रति भारत सरकार ने जो रवैया अपनाया है उसको लेकर विशेष शिक्षकों में खुशी है। सभी शिक्षक भारत सरकार के प्रति आभार जताते है। इस अवसर पर वेद प्रकाश दुबे, विश्वनाथ विश्वकर्मा, शिवशरण शुक्ल, आभाकांत द्विवेदी, वीरेंद्र चौधरी, प्रमोद उपाध्याय, वीरेंद्र, ब्रजेंद्र, आशीष, अर्चना त्रिपाठी, अर्चना शुक्ल, सविता उपाध्याय समेत अन्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed