{"_id":"67d9b561014a04cf9e0b2d74","slug":"the-meeting-called-for-the-termination-of-the-service-of-the-employment-servant-was-postponed-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-130032-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: रोजगार सेवक की सेवा समाप्ति के लिए बुलाई गई बैठक स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: रोजगार सेवक की सेवा समाप्ति के लिए बुलाई गई बैठक स्थगित
Tue, 18 Mar 2025 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 18 Mar 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
धनघटा। नाथनगर ब्लाक के ग्राम पंचायत कलान में मंगलवार को कुरसुरी पंचायत भवन पर ग्राम पंचायत सदस्यों की बैठक आयोजित हुई। हालांकि कोरम के अभाव में बैठक स्थगित हो गई। मौजूद अधिकारियों ने एक सप्ताह बाद बैठक होने की घोषणा किया।
बैठक रोजगार सेवक की सेवा समाप्ति के लिए बुलाई गई थी। बैठक में 11 ग्राम पंचायत सदस्यों के सापेक्ष सात ही सदस्य उपस्थित रहे। तीन बार नोटिस जारी कर रोजगार सेवक से स्पष्टीकरण मांगा गया था। लेकिन रोजगार सेवक ने उचित जवाब नहीं दिया था। मंगलवार को एडीओ पंचायत मैनद्दीन, सचिव प्रशांत यादव, शतीश कुशवाहा के साथ ब्लाक कर्मियों की टीम पंचायत भवन कुरसुरी पहुंचे।
कागजी कोरम पूरा करने के बाद पंचायत सदस्यों के हस्ताक्षर कराने के बाद सदस्यों को अपनी बात कहने का मौका दिया गया। इस दौरान कुल ग्यारह के सापेक्ष केवल सात सदस्य मौजूद रहे। एडीओ पंचायत मैनुद्दीन ने कोरम का हवाला देते हुए बैठक स्थगित करने की बात कही। संवाद