{"_id":"693871a5d930e530100b3ecb","slug":"the-martyrdom-day-of-guru-tegh-bahadur-was-celebrated-with-devotion-and-reverence-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-142536-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाया गया गुरु तेग बहादुर का बलिदान दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाया गया गुरु तेग बहादुर का बलिदान दिवस
Wed, 10 Dec 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 10 Dec 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
श्रीगुरू तेग बहादुर के शहीदी दिवस पर निकले जुलूस में गतका का करतब दिखाते कलाकार-संवाद
संतकबीरनगर। गुरु तेग बहादुर महाराज का बलिदान दिवस मंगलवार को गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा सोसायटी खलीलाबाद में भक्ति भाव और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह साढ़े दस बजे अखंड पाठ साहब की समाप्ति के बाद गुरुद्वारा के ग्रंथी भाई सोहन सिंह ने अपने शबद ...जा तू मेरे बल है जा का मोशनदा... और चंडीगढ़ से आए रागी जत्था भाई कुलविंदर सिंह एवं उनके साथियों ने गुरु के शबद ...धन गुरु तेग बहादुर साहिब धन गुरु तेग बहादुर साहिब, मेरे राम राय तू संता का संत तेरे... सुना कर गुरुद्वारे को भक्ति मय कर दिया। अरदास के बाद भजन कीर्तन का समापन हुआ।
गुरुद्वारा की तरफ से सरदार जगबीर सिंह, सतनाम सिंह, प्रदीप सिंह, अयोध्या हनुमानगढ़ी के महाराज स्वामी विनयानंद जी, भारत तिब्बत संघ की राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. सोनी सिंह, भाजपा नेता सत्य प्रकाश गुप्ता, वागेश तिवारी, देवेंद्र मिश्रा, राधेश्याम जायसवाल, कन्हैया वर्मा, धर्मेंद्र वर्मा, गोरखनाथ मिश्रा, जीत सिंह, बॉबी सिंह को गुरु घर का प्रसाद सिरोपा से सम्मानित किया गया। अध्यक्षीय संबोधन में सरदार अजीत सिंह ने आए हुए अतिथियों और बाहर से आई संगत का आभार जताया। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी का जीवन सदैव दूसरों के प्रति समर्पित रहा। देश, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए उन्होंने अपना बलिदान दिया। हम सभी गुरु के बताए हुए मार्ग पर चलकर पुरानी सभ्यता और संस्कृति को जीवित रख सकते हैं। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सरदार जगवीर सिंह ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी महाराज का इतिहास सदैव दूसरों के लिए समर्पित रहा है उन्होंने देश व मानवता की रक्षा के लिए अपना सबकुछ न्योछावर किया, उनके स्मृतियों को हमेशा याद किया जाएगा। कार्यक्रम के बाद देर शाम तक लंगर चलता रहा। शाम को शोभा यात्रा निकाली गई, जो शुगर मिल के तिराहा से प्रारंभ होकर बैंक चौराहा, गोला बाजार, मुखलिसपुर तिराहा, मेंहदावल चौक से वापस गुरुद्वारा पहुंची। शोभा यात्रा में गुरु ग्रंथ साहब की सवारी उसके आगे झाड़ू की सेवा करती हुई महिलाएं बच्चे दर्शनीय रहे। पंच प्यारे कार्यक्रम की भव्य शोभा बढ़ा रहे थे। आगरा से आई हुई गतका पार्टी का गजब का आकर्षण था। उन्होंने तलवारबाजी सहित कई हैरत अंग्रेज कारनामे दिखाएं जो की काफी सराहनीय थे। भजन गायक हर महेंद्र पाल सिंह रोमी ने पूरे नगर में अपने शबद के माध्यम से सब का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में सरदार प्रीतपाल सिंह, जसबीर सिंह, सत्येंद्र पाल सिंह, अमरजीत सिंह, हरप्रीत सिंह, परविंदर सिंह, धर्म सिंह, त्रिलोचन सिंह, हरदीप सिंह, गुरवेज सिंह, सीनू सिंह, जसवीर सिंह, मनमोहन सिंह, बलवंत कौर, परमजीत कौर, शरणजीत कौर, कमलजीत कौर आदि मौजूद रहे।