फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The markets remained busy till late night, today the wrists of the brothers will be decorated

Sant Kabir Nagar News: देर रात तक गुलजार रहे बाजार आज सजेगी भाइयों की कलाई

Fri, 08 Aug 2025 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 08 Aug 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
The markets remained busy till late night, today the wrists of the brothers will be decorated
राखी खरीदतीं महिलाएं 
संतकबीरनगर। रक्षाबंधन का पर्व शनिवार को मनाया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार की देर रात तक लोग मिठाई, कपड़ा और राखी आदि की खरीदारी में जुटे रहे। इस दौरान बाजार में चहल-पहल बढ़ी रही और दुकानें ग्राहकों से गुलजार रहीं। रक्षाबंधन को लेकर बाजार में कई प्रकार की आकर्षक राखियां मौजूद है। बाजार में तरह-तरह की राखियों की बिक्री हो रही हैं। इसमें कार्टून वाली राखी, डोरेमोन, शिनचैन, छोटा भीम, पोकेमॉन और बड़ों के लिए स्टोन वाली खूबसूरत राखी डिमांड में हैं। राखियों के दाम 10 रुपये से लेकर 300 रुपये तक है। इसमें लाइट वाली राखी 20 से 110 रुपये, फैंसी धागों वाली राखी 10 से लेकर 40, फैंसी राखी 10 से लेकर 110, कड़ा राखी 60 रुपये से लेकर 150, ब्रेसलेट राखी 30 से लेकर 90 रुपये तक की हैं।
विज्ञापन

थाली वाली राखी की भी डिमांड रही है। शहर के गोला बाजार, मुखलिसपुर तिराहा, बैंक चौराहा, मेंहदावल बाईपास समेत ग्रामीण क्षेत्रों में राखी की दुकानें देर शाम तक सजी रहीं। काफी संख्या में महिलाओं और युवतियों ने दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले अपने भाइयों को डाक या कूरियर के माध्यम से राखियां पहले ही भेज दी हैं। इधर, राखी के एक दिन पहले मिठाई और कपड़ों की दुकानों पर भी लोग खरीदारी करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed