फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   'The main objective of the workers is to expand the organization'

Sant Kabir Nagar News: 'संगठन का विस्तार करना कार्यकर्ताओं का मुख्य उद्देश्य'

Mon, 16 Oct 2023 11:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 16 Oct 2023 11:08 AM IST
विज्ञापन
'The main objective of the workers is to expand the organization'
बेलहर। सांथा विकास खंड के शिव मंदिर सांथा में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बैठक हुई। जिसमें संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि संगठन का विस्तार करना कार्यकर्ताओं का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष सफीउद्दीन ने की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि धर्मेंद्र आर्या व रजवंत यादव ने कहा की कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली व पंजाब में हमारी सरकार है जहां लोगों को फ्री बिजली, पानी तथा दिल्ली में महिलाओं को मुफ्त बस सेवा, स्वास्थ्य की सुविधाएं मिल रही है। भाजपा सरकार केवल वादा करती है, सभी योजनाएं सिर्फ कागजों में चल रही हैं। धरातल पर कुछ नहीं है। सिर्फ एक दूसरे को लड़ाकर वोट हासिल करना इनकी फितरत में है। कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि संगठन की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएं। ताकि प्रदेश में आम आदमी पार्टी का परचम लहरा सके। इस दौरान तीरथ अग्रहरि, अतीकुर्रहमान, सराजुद्दीन, महिला विंग की जिलाध्यक्ष जया पांडेय, राज यादव, विनोद चौधरी, अनुराग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed