{"_id":"65eb1613ac517b70770a06ec","slug":"the-lover-shot-his-girlfriend-and-admitted-her-to-the-hospital-for-treatment-2024-03-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sant kabir Nagar: मनबढ़ युवक को ये छोटी सी बात लगी नागवार, प्रेमिका को गोली मारी और खुद ले गया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant kabir Nagar: मनबढ़ युवक को ये छोटी सी बात लगी नागवार, प्रेमिका को गोली मारी और खुद ले गया अस्पताल
Fri, 08 Mar 2024 07:32 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Fri, 08 Mar 2024 07:32 PM IST
सार
संतकबीरनगर में एक मनबढ़ युवक ने अपनी तथाकथित प्रेमिका को बृहस्पतिवार की देर शाम गोली मार दी। घायल छात्रा को मनबढ़ युवक खुद अपने साथ ही अस्पताल ले जाकर भर्ती भी करवाया।
विज्ञापन
गोली मारी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
क्षेत्र के एक गांव निवासी इंटरमीडिएट की छात्रा को मनबढ़ युवक ने बृहस्पतिवार को देर रात गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल करने के बाद प्रेमिका को खुद ही ले जाकर निजी अस्पताल में भर्ती भी करवाया, जहां छात्रा का इलाज चल रहा है। अस्पताल में भर्ती करवाते समय खुद को युवती को प्रेमी बताया था। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।
17 वर्षीय छात्रा बृहस्पतिवार को देर शाम धनघटा से एक कोचिंग सेंटर पर पढ़ाई करने के बाद साइकिल चलाकर अपने घर लौट रही थी। बंडा बाजार के पास एक युवक आया और उससे थोड़ी देर बातचीत करने के बाद उसे गोली मार दी। जिससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई।
घायल हुई छात्रा को सिरफिरे युवक ने अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी परिवार के लोगों को हुई तो परिवार के लोग भी अस्पताल पर पहुंचे। आरोपी उनके पहुंचने पर भाग निकला। पेट में गोली लगने से घायल छात्रा का इलाज गोरखपुर के निजी अस्पताल में चल रहा है।