फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The Lodhi community is backward in the field of education and politics.

Sant Kabir Nagar News: लोधी समाज शिक्षा और राजनीति के क्षेत्र में पिछड़ा

Sun, 12 Apr 2026 10:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
The Lodhi community is backward in the field of education and politics.
लोधी समाज के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते लोग। संवाद
लोहरौली। विकास खंड बेलहर कला क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत कैथवलिया के धुसुकपुरवा टोला में रविवार को लोधी समाज के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष राम सुरेश सिंह लोधी का आगमन हुआ। इस दौरान संतकबीरनगर के लोधी समाज के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार लोधी के नेतृत्व में लोगों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष राम सुरेश सिंह लोधी ने समाज की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि लोधी समाज अभी भी शिक्षा और राजनीति के क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है। उन्होंने सभी लोगों से एकजुट होकर अपने बच्चों को शिक्षित करने पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कहा कि जहां शिक्षा होगी, वहीं समाज में जागरूकता और विकास की रोशनी फैलेगी। उन्होंने शिक्षा को सामाजिक प्रगति का आधार बताया।
उन्होंने आगामी चुनावों का उल्लेख करते हुए समाज के लोगों से अपनी पहचान बनाने और ग्राम पंचायत, जिला पंचायत, विधायक तथा सांसद स्तर के चुनावों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। उनके अनुसार अधिक प्रतिनिधित्व से ही समाज का समग्र विकास संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अरविंद कुमार लोधी, विजय कुमार, सूर्यभान, राम हरीश, संतोष लोधी, धर्मेंद्र कुमार लोधी, बलिराम लोधी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed