फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The lights are not working on the highway overpass, making travel difficult.

Sant Kabir Nagar News: हाईवे के ओवरब्रिज पर नहीं जल रहीं लाइटें, मुश्किल में सफर

Mon, 15 Dec 2025 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 15 Dec 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
The lights are not working on the highway overpass, making travel difficult.
हाईवे ​स्थित ओवरब्रिज पर नही जल रही स्ट्रीट लाइट-संवाद
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मेंहदावल बाईपास ओवरब्रिज पर लगी स्ट्रीट लाइटें नहीं जल रही हैं। शाम होते ही ओवरब्रिज पर अंधेरा छा जाता है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। प्रशासन के निर्देश के बाद भी स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन

लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के मेंहदावल बाईपास पर बना ओवरब्रिज छोटी सरौली से शुरू होकर बरई टोला तक जाता है। ओवरब्रिज पर प्रकाश की व्यवस्था के लिए 100 से ज्यादा स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। इनमें अधिकतर लाइटें नहीं जल रही हैं। शाम होने पर ओवरब्रिज पर सफर में मुश्किलें खड़ी हो रही हैं। लाइटें न जलने से पैदल या साइकिल से आने-जाने वाले भी साफ दिखाई नहीं पड़ते हैं। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

इधर कोहरे का असर दिखने लगा है। ऐसे में लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई है। यही नहीं ओवरब्रिज पर अंधेरा होने का लाभ चोर-उचक्के भी उठाते हैं। साथ ही नशे के आदी भी यहां आकर नशा करते हैं। ऐसे में लोगों में भय बना रहता है और लोग इधर से आने- जाने से कतराते हैं। खासकर महिलाएं रात्रि के समय ओवरब्रिज से होकर आने- जाने से दूरी बना ली है। हाईवे से होकर आने- जाने वाले इस समस्या को लेकर परेशान है। यात्री दीनदयाल, संजीव कुमार आदि ने कहा कि लाइटें खराब होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
सर्विस लेन के गड्ढे बढ़ा रहे परेशानी
मेंहदावल बाईपास ओवरब्रिज के दोनों तरफ बनी सर्विस लेन पर कई जगह गड्ढे बन गए हैं। स्थिति यह है कि बाईपास पर ही बड़ा गड्ढा बना हुआ है। जिससे सफर में दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। यहां के राम प्रीत, प्रेमचंद्र आदि ने कहा कि गड्ढों को भी भरना आवश्यक है।

0
हाईवे के ओवरब्रिज पर लाइटों को दुरूस्त कराने और सर्विस लेन को गड्ढामुक्त करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही इस समस्या से राहत मिल जाएगी। -आलोक कुमार, डीएम

हाईवे स्थित ओवरब्रिज पर नही जल रही स्ट्रीट लाइट-संवाद

हाईवे स्थित ओवरब्रिज पर नही जल रही स्ट्रीट लाइट-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed