फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The lesson of cleanliness is taught, but there is no arrangement for washing hands

पढ़ाया जाता है स्वच्छता का पाठ, पर हाथ धोने का इंतजाम नहीं

Sun, 16 Oct 2022 11:07 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 11:07 PM IST
विज्ञापन
The lesson of cleanliness is taught, but there is no arrangement for washing hands
कंपोजिट विद्यालय पटखौली में नहीं बना टॉप रनिंग वाटर।संवाद - फोटो : KHALILABAD
जिले के 207 परिषदीय विद्यालयों में हाथ धोने का इंतजाम नहीं
विज्ञापन

हैंडपंप उगल रहे दूषित पानी
संतकबीरनगर। परिषदीय स्कूलों के विद्यार्थियों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया जाता है, जबकि 207 स्कूलों में हाथ धोने के इंतजाम नहीं हैं। यहां पर लगे हैंडपंप भी दूषित पानी उगल रहे हैं। बीएसए ने इन स्कूलों में ग्राम पंचायत के जरिए टॉप रनिंग वाटर लगवाने के लिए सीडीओ को पत्र लिखा है।
जिले में 1247 परिषदीय स्कूल हैं। इनमे 250 कंपोजिट, 805 प्राथमिक व 192 जूनियर हाईस्कूल विद्यालय हैं। जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद, प्राथमिक विद्यालय प्रथम खलीलाबाद, प्राथमिक विद्यालय द्वितीय खलीलाबाद, कंपोजिट विद्यालय पटखौली, जूनियर हाईस्कूल बड़गो, प्राथमिक विद्यालय चकदही, प्राथमिक विद्यालय द्वितीय खलीलाबाद समेत 207 विद्यालयों में हाथ धोने का इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन

यहां पर टॉप रनिंग वाटर भी नहीं लगाया गया है। जबकि इन विद्यालयों में कायाकल्प योजना के तहत कार्य भी कराए जा चुके हैं। मिड-डे मील के बाद हैंडपंप पर हाथ धोने के लिए विद्यार्थियों की भीड़ लग जाती है। हैंडपंप का चबूतरा नहीं होने से विद्यार्थियों के यूनिफार्म गंदे हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि इन विद्यालयों में टॉप रनिंग वाटर लगाए गए होते तो एक साथ पांच से दस विद्यार्थी हाथ धुल लेते। प्राथमिक शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष अंबिका देवी यादव ने कहा कि यह विभाग की जिम्मेदारी है कि वह टॉप रनिंग वाटर लगाए। संवाद

...
कोट
जिन विद्यालयों में टॉप रनिंग वाटर नहीं लगे हैं, वहां लगवाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए सीडीओ को पत्र भेजा जा रहा है ताकि ग्राम पंचायत के माध्यम से इन विद्यालयों में टॉप रनिंग वाटर लग सके।
-अतुल कुमार तिवारी, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed