फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The land on both sides of the road will be re-measured for the rail overbridge.

Sant Kabir Nagar News: रेल ओवरब्रिज के लिए सड़क के दोनों तरफ भूमि की फिर होगी पैमाइश

Mon, 04 May 2026 02:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
The land on both sides of the road will be re-measured for the rail overbridge.
मगहर स्थित सूती मिल रोड। यहीं पर बनना है ओवरब्रिज। बनना है
राजस्व कर्मियों के द्वारा दोबारा नहीं लिए जाएंगे भू स्वामियों से दस्तावेज
विज्ञापन


मगहर में ओवरब्रिज निर्माण की जद में आ रहे 50 मकान
मगहर। लंबे समय से लंबित सूती मिल रोड पर बनने वाले 694 मीटर के रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण जल्द शुरू होने की संभावना है। इसके लिए सेतु निर्माण निगम ने हल्का लेखपालों के माध्यम से सड़क के दोनों तरफ की भूमि की पैमाइश पूरी कर निशानदेही कर दी, लेकिन ओवरब्रिज का एंगिल चेंज होने से पुनः पैमाइश कराने की तैयारी है।
ओवरब्रिज के लिए जिन लोगों के मकान, भूमि प्रभावित हो रही है, उनकी पैमाइश कर दस्तावेज तलब किए गए हैं। पुनः नोटिस के माध्यम से भू-स्वामियों को कितनी भूमि उनकी अधिग्रहीत होगी, विभाग द्वारा बताया जाएगा। भूमि अधिग्रहण का कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मगहर के नेशनल हाईवे सहित सूती मिल रोड पर तीन ओवरब्रिज बनने की स्वीकृति सरकार द्वारा दी जा चुकी है। सरकार द्वारा बंद पड़ी सूती मिल की भूमि पर इंडस्ट्रियल हब बनाने की योजना बनाई गयी है। साथ ही मगहर से सूती मिल जाने वाले रोड पर रेलवे ओवरब्रिज बनाकर सीधे गोरखपुर के खजनी रोड से जोड़ते हुए बनारस तक का सफर सुगम बनाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओवरब्रिज के लिए प्रभावित भूमि में मगहर खास, काजीपुर, रसूलपुर, मोहम्मदपुर कठार के लोगों की भूमि व मकान आ रहे हैं। इसकी पैमाइश हल्का लेखपालों के द्वारा पूर्व में की जा चुकी थी। लेखपाल अमित सिंह, वीरेंद्र वर्मा व लेखपाल जितेंद्र कुमार की टीम ने भूमि की नाप कर उसे चिह्नित किया था। लेखपाल अमित सिंह ने बताया कि पीडब्ल्यूडी की सड़क के दोनों तरफ के एरिया की माप करने के बाद निशानदेही की जा चुकी थी।

यह ओवरब्रिज 694 मीटर तक का होगा। ओवरब्रिज निर्माण की जद में लगभग 50 मकान व 20 लोगों की भूमि धरी प्रभावित हो रही है। जिन लोगों के मकान, दुकान, चहारदीवारी, खाली भूमि या पक्का मकान, सहन आदि ओवरब्रिज निर्माण में प्रभावित हो रहे हैं। उनसे वैध दस्तावेज लिए जा चुके हैं, परंतु सेतु निर्माण निगम द्वारा ओवरब्रिज का कुछ एंगिल चेंज कर दिया गया है। इससे ओवरब्रिज के लिए पुनः भूमि की पैमाइश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed