फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The land allotted for the sub-centre has fallen short... there is a problem in the construction.

Sant Kabir Nagar News: कम पड़ गई उपकेंद्र के लिए तय जमीन...निर्माण में फंसा पेच

Sun, 01 Dec 2024 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 01 Dec 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
The land allotted for the sub-centre has fallen short... there is a problem in the construction.
संतकबीरनगर। शहरवासियों को सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति देने के लिए नया उपकेंद्र बनाया जाना है। इसके लिए मैलानी में जमीन चिह्नित की गई थी, लेकिन अब बिजली निगम ने जमीन कम होने की बात कही है, जिससे विद्युत उपकेंद्र के निर्माण में बाधा खड़ी हो गई है। अगर उपकेंद्र बन जाता तो करीब 10 हजार की आबादी को लोकल फॉल्ट से राहत मिलती।
विज्ञापन

शहर में बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए जर्जर तारों और पोल को बदलने का कार्य चल रहा है।

साथ ही पुराने तारों की जगह नए लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा ट्रांसफॉर्मर पर लोड कम करने के लिए शहर में नया विद्युत उपकेंद्र बनाया जाना है। इसके लिए पहले मड़या में जमीन तलाशी गई, लेकिन यहां जमीन नहीं मिल पाई। उसके बाद मैलानी में जमीन चिह्नित की गई। प्रशासन ने यह जमीन बिजली निगम को उपलब्ध करा दी। अब निगम ने उपलब्ध कराई गई जमीन पर नए विद्युत उपकेंद्र के निर्माण के लिए मानक से कम बताते हुए इसे खारिज कर दिया है।
विज्ञापन


ऐसे में विद्युत उपकेंद्र के निर्माण में बाधा खड़ी हो गई है। इससे शहरवासियों की समस्याओं को दूर करने की प्रशासन की मंशा पर पानी फिर गया है। बताया जा रहा है कि बिजली निगम ने प्रशासन से दूसरे स्थान पर जमीन उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। ऐसे में जब तक जमीन दूसरे जगह उपलब्ध नहीं हो जाती, तब तक विद्युत उपकेंद्र का निर्माण संभव नहीं हो सकेगा।अगर मैलानी में उपकेंद्र बन गया होता तो करीब 10 हजार की आबादी को लोकल फॉल्ट की समस्या से राहम मिलती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed