फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The issue of disabled, widow and housing remained prominent in Chaupal.

Sant Kabir Nagar News: चौपाल में दिव्यांग, विधवा और आवास का मामला छाया रहा

Fri, 05 Jul 2024 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 05 Jul 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
The issue of disabled, widow and housing remained prominent in Chaupal.
- पौली क्षेत्र के मटौली और उदहा में लगा चौपाल
विज्ञापन

- सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की दी गई जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी
रोसयाबाजार। पौली ब्लॉक के दो ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को गांव की समस्या गांव में समाधान के तहत चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मौजूद ग्रामीणों की समस्याएं सुन कर निस्तारण का प्रयास किया गया। चौपाल में दिव्यांग, विधवा व आवास का मामला छाया रहा।

पौली ब्लॉक के ग्राम पंचायत मटौली और उदहा में चौपाल का आयोजन किया गया। उदहा में प्रभावती देवी ने बताया कि उनकी पेंशन नहीं आ रही। तो सचिव ने बताया कि केवाईसी हो गया है जब भी धन आएगा तो पेंशन खाते में आ जाएगी। चौपाल में मौजूद ग्रामीणो ने आवास, पेंशन, शौचालय, सम्मान निधि, राशन कार्ड से संबंधित मामले आए। जिसके निस्तारण का आश्वासन देते हुए एडीओ पंचायत दलसिंगाा यादव ने समस्याएं सुनी। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारियां दी। उन्होंने कहाकि वर्तमान में दिव्यांग और विधवा पेंशन पर जोर दिया जा रहा है। ऐसे में जो लोग योजना से वंचित है वह लोग आवेदन कर दे।
विज्ञापन

इस मौके पर सचिव रमाकांत, अश्वनी कुमार, आलोक कुमार, अजय कुमार, रामदवन, लालचंद, श्री राम, हरिराम, लोदई, रामभरोस समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed