{"_id":"693c5fc0ee54567ccb0289b4","slug":"the-interlocking-road-in-amauli-village-is-damaged-causing-anger-among-the-residents-khalilabad-news-c-7-1-gkp1014-1162879-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अमौली गांव की इंटरलाकिंग सड़क टूटी, लोगों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अमौली गांव की इंटरलाकिंग सड़क टूटी, लोगों में आक्रोश
Sat, 13 Dec 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 13 Dec 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
रोसया बाजार। रामजानकी मार्ग से ब्लाॅक मुख्यालय होते हुए अमौली गांव को जाने वाली इंटरलाकिंग सड़क जर्जर व गड्ढों में तब्दील हो जाने से इसपर चलना राहगीरों पर भारी पड़ने लगा है। अक्सर लोग घायल हो रहे हैं। इससे लोगों में आक्रोश है। गांव के लोगों ने टूटी सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। अमौली गांव से ब्लाॅक मुख्यालय पौली और फौरी चौराहे को जाने वाले मार्ग पर ब्लाॅक के सामने ही मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। इससे होकर क्षेत्र के अमौली शंकरपुर, नकहा, तिलकूपुर, पड़रिया, तेजपुर, भोतहा, सहित दर्जनों गांवों के लोग जाते हैं।
गड्ढा युक्त होने से राहगीरों को मुसीबत हो रही है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि ब्लाक के सामने की सड़क पर गड्ढे बन गए है। इधर कुछ दिनों से इस रास्ते से ब्लाक मुख्यालय पर जाने के लिए लोग दूसरे रास्ते से ब्लाक मुख्यालय पर जाने को मजबूर हो रहे हैं। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। अमौली गांव के लुभावन सिंह, निन्ने, ओम प्रकाश यादव, मांधाता सिंह, लाल साहब सिंह, सूर्य प्रकाश सिंह सुरेंद्र सिंह प्रदीप कुमार, किशुन, बंशीलाल आदि जनता ने सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।