फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The increase in electricity prices will affect the market, making goods more expensive.

Sant Kabir Nagar News: बिजली की कीमत बढ़ने से बाजार पर पड़ेगा असर, महंगे होंगे सामान

Sun, 31 May 2026 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 31 May 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
The increase in electricity prices will affect the market, making goods more expensive.
यूपीपीसीएल ने फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया, प्रति 100 रुपये के बिल पर 10 रुपये अतिरिक्त राशि देनी होगी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने बिजली के बिल पर सरचार्ज बढ़ा दिया है। इस कारण अब प्रति 100 रुपये के बिजली बिल पर उपभोक्ताओं को 10 रुपये अतिरिक्त राशि देनी होगी। कारपोरेशन की तरफ से जून माह का जो बिल भेजा जाएगा, उसमें दस प्रतिशत सरचार्ज जोड़ा जाएगा। जून से बिल फ्यूल सरचार्ज के साथ आएगा। इसका असर पर बाजार पर भी पड़ेगा। लोगों ने इसे महंगाई बढ़ाने वाला बताया है।
मेंहदावल प्रतिनिधि के मुताबिक, निगम ने बिजली का सरचार्ज बढ़ा दिया है। सरचार्ज बढ़ाने से जहां उपभोक्ताओं पर प्रभाव पड़ेगा। वहीं, बिजली की खपत से होने वाले उत्पादन की कीमत में भी बढ़ोतरी होगी, इसका सीधा प्रभाव बाजार पर पड़ेगा। डीजल-पेट्रोल की कीमत बढ़ाने के साथ ही बिजली की कीमत बढ़ने से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

-------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले लोग
बिजली पर 10 प्रतिशत सरचार्ज बढ़ाना उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का कारण होगा। इससे सामानों के दाम बढ़ेंगे और सीधा असर उपभोक्ता और बाजार पर पड़ेगा। - अरविंद चौधरी, निवासी, मेंहदावल
--


बिजली पर 10 प्रतिशत सरचार्ज बढ़ाने का निर्णय पूरी तरह से गलत है। डीजल-पेट्रोल की कीमत पहले ही सरकार बढ़ा चुकी है। गैस का दाम बढ़ गया है। - आनंद पांडेय, निवासी, मेंहदावल
---------------------------------------------

बोले उद्ममी और नेता
बिजली बिल फ्यूल सरचार्ज बढ़ा है। इसका असर उद्योग जगत पर भी पड़ेगा। साथ ही बाजार पर भी इसका असर भी दिखेगा। इसके अलावा, उपभोक्ताओं के बिजली के बिल में भी गड़बड़ी रहती है। तत्काल सुधार के लिए व्यवस्था बनाई जानी चाहिए। -अरविंद पाठक, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज एसोसिएशन
-------------------------------------------------
पेट्रोल-डीजल के साथ सरकार अब बिजली बिल की दर बढ़ा रही है। यह गलत है। इससे महंगाई बढ़ेगी। आम जनता पहले से ही परेशान हैं। सपा बिजली बिल में वृद्धि का विरोध करेगी। - अब्दुल कलाम, जिलाध्यक्ष सपा
--------

पेट्रोल-डीजल और गैस सिलिंडर पहले से ही महंगे थे। सरकार अब बिजली बिल की दर बढ़ा रही है। इससे महंगाई बढ़ेगी। लोग पहले से ही परेशान हैं। सरकार का निर्णय अनुचित है। सरकार की नीतियों के कारण आने वाले दिनों में और महंगाई बढ़ेगी।
- प्रवीण चंद पांडेय, जिलाध्यक्ष कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed