{"_id":"640cc4bbbe813dbd71086947","slug":"the-house-of-the-accused-will-be-attached-khalilabad-news-c-7-1-81615-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जालसाजी के फरार आरोपी के घर की होगी कुर्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जालसाजी के फरार आरोपी के घर की होगी कुर्की
Sat, 11 Mar 2023 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 11 Mar 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सात महीने से फरार चल रहे जालसाजी के आरोपी के घर की कुर्की होगी। पूर्व में पुलिस ने 82 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर पर नोटिस चस्पा करा चुकी है।
कांशीराम शहरी आवास की रहने वाली शीला देवी पत्नी स्वर्गीय अर्जुन सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके पति के पास ट्रक था जिसे आरोपी धर्मराज निवासी बीकरघुरपुर ईडी थाना बारा जनपद प्रयागराज चलाता था। पति की मौत के बाद आरोपी चालक ने ट्रक को गायब कर दिया। पुलिस ने इस मामले में धर्मराज पर जालसाजी और गबन का मुकदमा दर्ज किया था।
सात माह बाद भी पुलिस आरोपी को पकड़ नहीं पाई। गौसपुर चौकी इंचार्ज सत्येंद्र यादव ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। कोर्ट के आदेश पर आरोपी पर 82 सीआरपीसी की कार्रवाई करते हुए उसके घर पर नोटिस चस्पा करा दिया गया है। कोर्ट ने आरोपी को 15 फरवरी 2023 तक न्यायालय में उपस्थित होने का अवसर दिया था, लेकिन आरोपी न तो पुलिस पकड़ में आया और न ही कोर्ट में हाजिर हुआ। कोर्ट का आदेश मिलते ही आरोपी के घर की कुर्की कर दी जाएगी। संवाद