फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The heat has taken a toll on health, with viral and dehydration cases on the rise.

Sant Kabir Nagar News: सेहत पर गर्मी की मार, वायरल और डिहाइड्रेशन के मरीज बढ़े

Sat, 18 Apr 2026 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 18 Apr 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
The heat has taken a toll on health, with viral and dehydration cases on the rise.
- मौसम में बदलाव के साथ जिला अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या
विज्ञापन

- दवा के साथ चिकित्सक दे रहे बचाव की सलाह

संतकबीरनगर। बढ़ती गर्मी में सेहत बिगाड़ने लगी है। सर्दी, जुकाम, बुखार, वायरल फीवर और डिहाइड्रेशन की चपेट में लोग आ रहे हैं। जिला अस्पताल में भी ऐसे मरीज पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों की सलाह है कि इस मौसम में सेहत के प्रति अधिक सजग रहें और खानपान में भी ध्यान देने की जरूरत है।
अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार पछुआ हवा और तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण शरीर में पानी सूखता है, जिससे डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ी है। कई मरीज पानी की कमी के कारण अस्पताल पहुंच रहे हैं। वायरस जनित बीमारियां भी तेजी से फैल रही हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के डॉ. कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि मौसम बदलने पर अस्थमा के मरीजों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है। धूल-धुआं से एलर्जी वाले लोगों को विशेष परेशानी हो रही है। बुजुर्गों में सांस फूलने और गठिया की शिकायतें बढ़ गई हैं, जबकि छोटे बच्चों में सर्दी-जुकाम और बुखार आम हो गया है। कई मरीजों को ठीक होने में तीन से पांच दिन का समय लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फसल मड़ाई से होने वाले धुएं के कारण भी अस्थमा के मरीज बढ़ रहे हैं। बाल रोग विशेषज्ञ कक्ष और फिजीशियन ओपीडी में लाइन लग रही है। हड्डी रोग विशेषज्ञ कक्ष में भी गठिया से पीड़ित बुजुर्ग पहुंच रहे हैं। जिला संयुक्त चिकित्सालय में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए डॉक्टरों का कहना है कि इस मौसम में खूब पानी पीएं। शरीर को हाइड्रेट रखें। धूप से बचें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed