फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The health of the district's health centers will improve, the team prepared a report.

Sant Kabir Nagar News: जिले के स्वास्थ्य केंद्रों की सुधरेगी सेहत, टीम ने तैयार की रिपोर्ट

Tue, 24 Feb 2026 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
The health of the district's health centers will improve, the team prepared a report.
संतकबीरनगर। शासन से नामित टीम ने जिले में तीन दिनों तक स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जाना। टीम ने सीएचसी, पीएचसी और जिला अस्पतालों का निरीक्षण किया। वहां मिल रही सुविधाओं को देखा और जो कमियां है उसकी रिपोर्ट तैयार की। यह रिपोर्ट प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को सौंपी जाएगी। इसके बाद इन अस्पतालों में व्यवस्था सुधारने की पहल होगी।
विज्ञापन

एसआरएम (स्टेट रिव्यू मिशन) की दो सदस्यीय टीम अपर निदेशक स्वास्थ्य गाेरखपुर डाॅ. अरुण गर्ग और डॉ. वीके श्रीवास्तव ने जिला अस्पताल, सीएचसी खलीलाबाद, नगरीय उप स्वास्थ्य केंद्र काशीराम, मगहर अन्य स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। टीम 21 फरवरी को जिले में आई थी। इनके अलावा नाथनगर, बखिरा, सेमरियावां, मेंहदावल, हैंसर, पौली आदि ब्लॉकों के स्वास्थ्य केंद्रों पर अलग-अलग टीमों ने जांच किया। टीम ने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। वहां एक्सरे की सुविधा, दवा की उपलब्धता, ओटी कक्ष, ओपीडी, जनरल वार्ड समेत अन्य सुविधाओं की हकीकत जानी। जिला अस्पताल में टीम को व्यापक स्तर पर कमी मिली थी। वहां गंदगी मिलने पर टीम ने नाराजगी जताई थी। स्वास्थ्य कर्मियों को यूनिफार्म में रहने की हिदायत दी थी। इसके साथ ही मशीनों के रखरखाव की जानकारी ली थी। जो सुविधाएं उपलब्ध नहीं है उसके बारे में पूछताछ की थी। तीनों दिनों की जांच के बाद टीम ने अब वापस लौट गई। अपर निदेशक स्वास्थ्य गोरखपुर डॉॅ अरुण गर्ग ने बताया कि अलग-अलग टीमों ने स्वास्थ्य केंद्रों की जांच की थी। सुविधाओं की जानकारी ली थी। काफी कमियां मिली है। इसमें सुधार की जरूरत है। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है।
विज्ञापन


स्टेट टीम ने सीएचसी का निरीक्षण किया
सांथा। सीएचसी लोहरसन सांथा पर सोमवार को लखनऊ से आई टीम ने जांच किया। इस दौरान स्टोर रूम, जेएसवाई, बीपीएमयू आदि का निरीक्षण किया और कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांथा पर डीएलसी भोला सिंह, डीसीपीएम रिपुंजय पांडेय द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान टीम ने चिकित्सा अधीक्षक से सत्तर वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने का निर्देश दिया। जिससे सरकार द्वारा मिल रही सुविधाओं का लाभ जरुरत मंद लोगों को मिल सके। इसके साथ टीबी कक्ष, स्टोर रुम, प्रसव केंद्र आदि का निरीक्षण किया। आयुष्मान आरोग्य मंदिर व उप स्वास्थ्य केंद्र रमवापुर सरकारी, मेंहदूपार, हरैया, लोहरसन का सचल टीम ने शासन द्वारा निर्धारित की गई गाइड लाइन के तहत स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण में केंद्र पर उपलब्ध दवा, उपकरण आदि संसाधनों की जांच की। इसके साथ ही सफाई को और बेहतर रखने का निर्देश दिए। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डाॅ. राजेश चौधरी, फार्मासिस्ट डीके शुक्ला, सर्वजीत यादव, दीनबंधु नायक, अफसर अहमद, कृष्णा चौधरी आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed