फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The health fair was crowded with patients suffering from high blood pressure and diabetes.

Sant Kabir Nagar News: स्वास्थ्य मेले में हाई बीपी और शुगर के मरीजाें की भरमार

Mon, 05 Jan 2026 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 05 Jan 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
The health fair was crowded with patients suffering from high blood pressure and diabetes.
नगरीय स्वास्थ्य केंद्र काशीराम में मरीजों का इलाज करती चिकित्सक-संवाद
संतकबीरनगर। रविवार को जिले के 22 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। सबसे ज्यादा चेहरे और शरीर पर दाने, खांसी, सिरदर्द, बुखार, ब्लड प्रेशर और शुगर से पीड़ित थे। चिकित्सकों ने परामर्श के साथ ही दवा दी और फिर दिखाने के लिए बुलाया। पांच मरीजों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जिले के 22 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर 1252 मरीजों ने इलाज कराया। सर्वाधिक 152 मरीज उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) और 125 मरीज शुगर के निकले। बुखार के 43 मरीजाें को इलाज किया गया। संभावित मलेरिया के 24 मरीज मिले। उन्हें ब्लड जांच के लिए जिला अस्पताल बुलाया गया।
विज्ञापन


नगरीय उप स्वास्थ्य केंद्र काशीराम पर सुबह नौ बजे से जन आरोग्य मेला लगाया गया। मेले में सबसे ज्यादा चेहरे पर दाने, बुखार, पेट दर्द, सिरदर्द, खांसी की समस्या को लेकर मरीज पहुंचे। इसके साथ ही छोटे बच्चों में बुखार और उल्टी दस्त की समस्या थी। उनके परिजन ने चिकित्सकों को दिखाकर बच्चों की दवा ली। शिविर में आई रूकसाना, अनवरी, सुमन आदि ने बताया कि चेहरे व शरीर पर कई जगह दाने निकल आए है। शिविर में दिखाने आए थे। चिकित्सक ने देखा और दवा दी तथा तीन दिन बार फिर बुलाया है। तीन बजे तक चले मेले में कुल 96 मरीजों ने इलाज कराया।
विज्ञापन

डॉ. श्रुति श्रीवास्तव ने बताया कि कुल 96 मरीजों की जांच कर दवाएं दी गईं है। इस मौके पर सुनीता ओझा, फार्मासिस्ट मनोज मिश्र आदि मौजूद रहे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोसया बाजार में भी आरोग्य मेला लगा। यहां पर 37 मरीजों ने इलाज कराया। प्रभारी चिकित्साधिकारी रमेश सोनकर, फार्मासिस्ट अनिल कुमार मौर्य, शरद वर्मा, सौरभ यादव, विद्यासागर पांडेय, चंद्र कला आदि मौजूद रही। सीएमओ डॉ रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि 22 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे शिविर में 1252 मरीजों का इलाज हुआ है। पांच मरीजों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




0

पिछले एक सप्ताह से लगातार बुखार आ रहा था। दवा लेने से आराम रहता है, लेकिन फिर बढ़ जाता है। चिकित्सक को दिखाया तो उन्होंने पांच दिन की दवा दी है और फिर दिखाने को कहा है। -महेश नारायण, औद्योगिक क्षेत्र

बुखार और सर्दी जुकाम से परेशान हूं। बीमारी ठीक नहीं हो रही है। शिविर में दिखाया है। चिकित्सक ने दवा दी है। इसके साथ ही ठंड से बचने की सलाह दी है। तीन दिन बाद फिर दिखाने के लिए कहा है। -रामआशीष, मोहद्दीनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed