फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The government is working to develop

विकास के लिए कार्य कर रही है केंद्र सरकार

Thu, 07 Apr 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Thu, 07 Apr 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
The government is working to develop
भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस से मनाया । - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
 बुधवार को विभिन्न स्थानों पर भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। विकास खण्ड सेमरियावां के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में खलीलाबाद विधान सभा क्षेत्र के प्रत्याशी रहे दिग्विजयनाथ चतुर्वेदी उर्फ जय चौबे ने कहा कि छह अप्रैल को भाजपा की स्थापना हुई थी। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी बाजपेई की सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कराया, इससे यात्रा और सुगम हुई। कहा कि प्रदेश में जब भी बसपा की सरकार आई पत्थरों और मूर्ति में बनाने में सारा धन खर्च किया गया।
विज्ञापन

कहा कि यदि विधवा पेंशन, इंदिरा आवास पर इसका धन खर्च किया होता तो देश के गरीब लोगों की इतनी खराब हालत नही होती। प्रदेश में समाजवादी का चार साल का कार्यकाल बीत गया है, लेकिन समस्याएं बनी हुई है। किसी भी गांव में चार से छह घंटे से ज्यादा बिजली नहीं मिल रही है। सांसद शरद त्रिपाठी ने कहा कि 2017 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जुट जाना चाहिए। कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधि ईश्वर चंद, राम लखन, अनिल पांडेय, श्रीराम पांडेय, देवनाथ शुक्ल, जनार्दन त्रिपाठी, ओरी मिश्रा, डॉक्टर कमला, विजय चौधरी, मनीराम, मंटू राय, गंगा सिंह, राजू, राजेश, राम लखन, गजेंद्र पांडेय मौजूद रहे। 
विज्ञापन

इसी क्रम में मेंहदावल नगर पंचायत के जायसवाल धर्मशाला क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दुर्गाराय ने कहा कि मौजूदा समय में भारतीय जनता पार्टी की केंन्द्र में सरकार है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंन्द्र सरकार बेहतर कार्य करते हुए देश के आर्थिक ढांचे को मजबूत बनाने में अपनी उर्जा लगा रही है। स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता यह संकल्प ले कि उत्तर प्रदेश मे भाजपा की सरकार बनाने के लिए पार्टी की रीत और नीति के साथ - साथ केंद्र सरकार के उपलब्धियों को हर घर तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिलामंत्री शिवाजी शुक्ल, राजेश सिंह, अरूण सिंह, दयाराम मिश्र, आशीष सिंह, दिवाकर सिंह, धर्मेन्द्र पांडेय, मदन नारायण सिंह, डाक्टर मुरारी प्रजापति, जनार्दनलाल श्रीवास्तव, जितेन्द्र चौबे, प्रभुदयाल जायसवाल, विश्वराज सिंह समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे । खलीलाबाद में पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रामललित चौधरी की अध्यक्षता में स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने तक चैन से नहीं बैठेंगे। इस दौरान पूर्व मंत्री श्रीराम चौहान, पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्र, श्याम सुंदर वर्मा, पियुष सिंह, विवेकानंद वर्मा, श्याम करन सिंह, बद्री प्रसाद, श्याम नरायन तिवारी, अश्वनी चौरसिया, अवधेश, हैपी राय आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed