{"_id":"6999eff1651a55ffc90aa3ca","slug":"the-government-has-sought-a-report-on-the-fraud-in-the-ayushman-scheme-in-a-private-hospital-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-146419-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: निजी अस्पताल में आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े की शासन ने मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: निजी अस्पताल में आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े की शासन ने मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के एक निजी अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना में फर्जीवाड़े के मामले में शासन ने रिपोर्ट मांगी है। सीएमओ की ओर से गठित टीम इस मामले की जांच करेगी। फिलहाल सीएमओ ने अस्पताल प्रबंधन से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। मामले में शासन ने भी रिपोर्ट मांगी तो स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया।
बस्ती की एक महिला खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए आई थी। चार फरवरी को आयुष्मान भारत की टीम ने अस्पताल की जांच की। अस्पताल में आयुष्मान योजना से 13 मरीज भर्ती मिले थे, जिसमें बस्ती की महिला से पूछताछ की गई तो पता चला कि उसे दांत और सिर दर्द की शिकायत थी। जिसका इलाज करा रही है। इसके बाद टीम ने जब रिकाॅर्ड देखा तो उसमें महिला को सांस की बीमारी का मरीज बताकर भर्ती करना बताया गया। टीम ने अपनी रिपोर्ट में इसे आयुष्मान योजना की अनियमितता की श्रेणी में माना।
टीम ने अपनी रिपोर्ट सीएमओ को सौंप दी थी। इधर स्वास्थ्य निदेशालय ने भी मामले में रिपोर्ट तलब की है। सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि आयुष्मान योजना के मामले में टीम जांच कर रही है। निदेशालय से भी रिपोर्ट मांगी गई है। जल्द ही रिपोर्ट भेज दी जाएगी।