फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The fraudster sold the land by becoming a father

Sant Kabir Nagar News: बेटे का पिता बनकर जालसाज ने बेच दी जमीन

Mon, 27 Feb 2023 10:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 27 Feb 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
The fraudster sold the land by becoming a father
-युवक बोला- 35 वर्ष से लापता हैं उसके पिता लक्ष्मन
विज्ञापन

पुलिस ने जालसाज और उसके तीन अन्य सहयोगियों के खिलाफ दर्ज किया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के गोरयाभार के रहने वाले पीड़ित युवक के पिता 35 वर्ष से लापता हैं। फर्जी कागजात के सहारे जालसाज उसका पिता बनकर बिना अधिकार के उसकी जमीन का बैनामा कर लिया। इतना ही नहीं उसकी कुछ अन्य जमीनों का फर्जी तरीके से दूसरों को बेचने के लिए अनुबंध भी कर दिया। मामले की जानकारी होने पर पीड़ित बेटे ने सोमवार देर शाम जालसाज और उसके तीन अन्य सहयोगियों के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज कराया।

कोतवाली क्षेत्र के गोरयाभार निवासी लालचंद पुत्र स्वर्गीय लक्ष्मन का आरोप है कि उसके पिता करीब 35 वर्ष से लापता थे। जिसका कोर्ट के जरिए सिविल मृत्यु सांस्थित किया गया है। आरोप है कि तीन दिसंबर 2022 को श्यामनरायन यादव पुत्र दीनानाथ यादव उसका फर्जी पिता लक्ष्मन बनकर बिना किसी अधिकार के कर्री स्थित उसकी जमीन का गोरयाभार की रहने वाली गीता पत्नी रामभरत को फर्जी तरीके से बैनामा कर दिए। आरोप है कि उसकी तुर्कवलिया स्थित जमीन का विक्रय करने के लिए अनुबंध पत्र दो दिसंबर को राजलक्ष्मी पत्नी राजकुमार चौधरी निवासी गोरयाभार व दिनेश पुत्र सीताराम निवासी जगदीशपुर उर्फ लहुरादेवा को कर दिया, जबकि गोरयाभार की जमीन का अनुबंध पत्र विजय कुमार पुत्र राजेश कुमार के हक में दो दिसंबर 2022 को ही कर दिया। आरोप है कि कूटरचित तरीके से इस पूरी घटना के मास्टर माइंड राज कुमार चौधरी निवासी गोरयाभार है। श्याम नरायन यादव छदम नाम से उसके पिता लक्ष्मन का फर्जी पहचान पत्र,कागजात,पैनकार्ड, राशन कार्ड, निर्वाचन कार्ड बनवाया है। श्याम नरायन यादव के नाम से तमाम फर्जी पहचान पत्र बनवाएं है। अपनी पत्नी निर्मला यादव व पुत्र जय प्रकाश यादव के नाम से पहचान पत्र बने है। आरोप है कि छदम लक्ष्मन और वास्तविक श्याम नरायन यादव दोनों एक ही व्यक्ति है। उपरोक्त रजिस्ट्री एवं अनुबंध पत्र में दीपक चौधरी वुत्र बाबूूलाल चौधरी निवासी तुर्कवलिया,दिनेश चंद्र पुत्र सीताराम निवासी जगदीशपुर उर्फ लहुरादेवा ने फर्जी गवाही की है। आरोप है कि लोग उसे जानमाल की धमकी दे रहे है। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि इस मामले में श्याम नरायन यादव, राजकुमार चौधरी, दीपक चौधरी और दिनेशचंद्र के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा,आगे उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शोभित कुमार पांडेय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed