फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The fourth accused of assault and burning of huts was arrested

Sant Kabir Nagar News: मारपीट और झोपड़ियां जलाने का चाैथा आरोपी गिरफ्तार

Sun, 16 Mar 2025 10:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 16 Mar 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
The fourth accused of assault and burning of huts was arrested
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के कर्री में शुक्रवार को होली के दिन डीजे पर फरमाइशी गाना बजाने के विवाद में मारपीट और झोपड़ियाें में आग लगाने के चाैथे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों पर दर्ज केस दर्ज किया था और तीन को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

बता दें कि महुली क्षेत्र के ग्राम कर्री में शुक्रवार को होली के दिन डीजे पर मनपसंद गाना न बजाने पर दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इसमें राजभर समाज के छह लोग घायल हो गए थे। 21 झोपड़ी फूंकी गई थी। पुलिस इस मामले में पीड़ित सुरेंद्र राजभर की तहरीर पर रत्नेश तिवारी, राकेश तिवारी, अशोक तिवारी और गोलू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में रविवार को पुलिस ने पिता पुत्र समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार विवेचना में प्रकाश में आए जय प्रकाश यादव पुत्र टिहुल यादव को भगता गांव निकट से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है। एएसपी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि चार आरोपियों पर केस दर्ज हुआ था। जिसमें से तीन को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed