फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The food team took samples of cheese from three shops

Sant Kabir Nagar News: खाद्य टीम ने तीन दुकानों से लिया पनीर का नमूना

Fri, 04 Jul 2025 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
The food team took samples of cheese from three shops
मगहर में दुकान की जांच करते खाद्य अ​धिकारी-
संतकबीरनगर। खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को मगहर क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान पनीर के तीन नमूने लिए। जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा दिया। सहायक आयुक्त खाद्य सतीश कुमार ने बताया कि खलीलाबाद तहसील के मगहर कस्बे के सांवरिया रेस्टोरेंट, मुकेश स्वीट्स व गणेश स्वीट्स की जांच की गई। यहां पर रखे हुए पनीर की जांच की गई। पनीर पर संदेह हुआ तो तीनों प्रतिष्ठानों से एक-एक नमूने लिए गए। जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक प्रतिष्ठान पर फूड सेफ्टी कनेक्ट एप पंपलेट चस्पा कराया गया। उन्होंने बताया कि सावन माह शुरू होने वाला है। ऐसे में कांवड़ यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए जाने को लेकर रेस्टोरेंट व दुकानों में साफ-सफाई रखने, रेट बोर्ड लगाने का निर्देश दिया गया है। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी मिश्रीलाल, बृजेश कुमार व सच्चिदानंद गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


कोट

मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चल रहा है। नमूने लिए जा रहे है। कार्रवाई भी हो रही है। लोगों को सामान खरीदते समय उसकी जांच पड़ताल कर लेनी चाहिए।
विज्ञापन




-सतीश कुमार, सहायक आयुक्त खाद्य एवं औषधि प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed