फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The flow of the Saryu River has changed, leaving the Birhar Ghat deserted.

Sant Kabir Nagar News: बदल गई सरयू नदी की धारा, सूना हुआ बिड़हर घाट

Tue, 03 Mar 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
The flow of the Saryu River has changed, leaving the Birhar Ghat deserted.
हरिहरपुर। सरयू नदी की धारा बदल जाने से बिड़हर घाट सूना हो गया है। अब जिले के लोगों को स्नान और शवदाह के लिए बिड़हर घाट पुल पार कर अंबेडकरनगर की ओर जाना मजबूरी बन गया है। लोगों की आवाजाही रुक जाने से घाट पर स्थित दुकान और मंदिरों पर अब दिनभर सन्नाटा पसरा रहता है।
विज्ञापन

सरयू नदी के बिड़हर घाट पर दिन भर बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रहती थी। लोग सरयू स्नान के लिए बिड़हर घाट पर पहुंचते थे, जिससे घाट पर बने मंदिर और दुकानें गुलजार रहती थीं। जिले के लोग शवदाह के लिए भी इसी घाट पर पहुंचते थे। यहां दिनभर लोगों का आना-जाना लगा रहता था, लेकिन सरयू नदी की धारा बिड़हर घाट से दूर हो जाने के चलते जिले के लोगों को पुल के दूसरी ओर अंबेडकरनगर जिले की ओर जाना पड़ रहा है। अब लोग स्नान और शवदाह के लिए मजबूरी में पुल के उस पार जा रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी राम बहादुर, हरिराम, संजय कुमार ने बताया कि पहले बिड़हर घाट पर रोजाना लोगों की भीड़ होती थी, लेकिन सरयू की धारा अंबेडकरनगर जिले की ओर से बहने के कारण अब लोग पुल के दूसरी ओर स्नान और शव दाह लिए जा रहे हैं। लोगों ने बताया कि बिड़हर घाट पर स्थित दुकानों पर अब सन्नाटा पसरा रहता है। मंदिर और घाट भी सूने पड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000

घटा जलस्तर तो बदल गई सरयू की धारा

हरिहरपुर। स्थानीय निवासी विनोद कुमार, दीनानाथ, रामकेश ने बताया कि सरयू नदी से निकली नहरों के चलते जलस्तर घट गया, जिससे नदी की धारा जहां गहराई अधिक थी, उस ओर चली गई। लोगों ने बताया कि नदी में जहां से नहरें निकली हैं वहां पानी का बहाव रोक दिया जाता है, जिससे नहर में भरपूर पानी जा सके। मार्च के महीने में जब नदी के जलस्तर का यह हाल है तो मई जून के महीने में और भी दिक्कत होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed