फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The financial year has passed... many projects could not be completed

Sant Kabir Nagar News: वित्तीय वर्ष बीता... कई परियोजनाएं नहीं हो पाईं पूरी

Mon, 31 Mar 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 31 Mar 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
The financial year has passed... many projects could not be completed
समय माता मंदिर का पोखरे बजट के अभाव में अधूरा पड़ा कार्य।
संतकबीरनगर। वित्तीय वर्ष 2024-25 बीत गया। इसके बावजूद कई परियोजनाओं पर काम नहीं शुरु हुआ तो कुछ परियोजनाएं अब भी अधूरी पड़ी हुई है। इसमें माॅ समय माता मंदिर पोखरे का जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण, ड्रग वेयर हाउस, क्रिटिकल केयर ब्लॉक और बस डिपो शामिल हैं।
विज्ञापन

यह परियोजना पूर्ण हुई होती तो लोगों को तमाम सुविधाएं मिल सकती थीं। अब नए वित्तीय वर्ष में इन परियोजनाओं के पूर्ण होने की उम्मीद जताई जा रही है। जिला मुख्यालय पर स्थित प्रसिद्ध समय माता मंदिर श्रद्धालुओं के आस्था का केंद्र है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। इसके बगल में प्राचीन पोखरा है। नगर पालिका परिषद व प्रशासन ने इस पोखरे के जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया था।
विज्ञापन

जिसे मंजूरी मिलने के बाद करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये उपलब्ध कराए गए थे। इससे पोखरे के दो तरफ सीढि़यों को निर्माण कराया गया है। साथ ही यहां आने वाले लोगों के बैठने के लिए बेंच, बीच में फौव्वारा, एक तरफ दुकानें बनाए जाने की योजना है। इसके लिए बजट की कमी पड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में इस परियोजना को पूर्ण करने के लिए तीन करोड़ रुपये की और दरकार है, लेकिन बजट न मिलने के कारण यह परियोजना अधूरी पड़ी हुई है। जिसके कारण यहां पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की मंशा पर पानी फिर रहा है। नगर पालिका प्रशासन का दावा है कि बजट के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। क्रिटिकल केयर ब्लॉक का शुरू नहीं हुआ कार्य : जिला अस्पताल में गंभीर रोगियों के उपचार की सुविधा के लिए शासन ने 27 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है, लेकिन जिला अस्पताल परिसर में जमीन उपलब्ध न होने से इसका निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। जिससे गंभीर रूप से बीमार मरीजों को इलाज के लिए महानगरों का रुख करना पड़ता है। क्रिटिकल केयर ब्लॉक की स्वीकृति शासन ने दिसंबर 2023 में की थी। बताया जा रहा है कि जो जमीन चिह्नित की गई थी, वह कम पड़ गई है। यह तैयार होता तो 35 कमरों में आईसीयू आइसोलेशन केंद्र के अलावा वेंटिलेटर व ऑक्सीजन आदि की सुविधा उपलब्ध होती और लोगों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ता। इस संबंध में सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया का कहना है कि जिला अस्पताल में जमीन कम है। जल्द ही दूसरे स्थान पर जमीन चिह्नित कर निर्माण कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed