फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The father who came to mediate a dispute at his daughter's house was beaten.

Sant Kabir Nagar News: बेटी के यहां समझौता कराने आए पिता को पीटा

Wed, 10 Dec 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 10 Dec 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
The father who came to mediate a dispute at his daughter's house was beaten.
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर में बेटी के घर समझौता कराने आए पिता की बेटी के ससुराल वालों ने पिटाई कर दी। बेटी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िता प्रियंका पत्नी सर्वेश निवासी गौसपुर ने तहरीर दी कि उसकी शादी 8-9 साल पहले हुई है और उसके 2 बच्चे हैं। उसके पति नशे के आदी हैं और आए दिन रुपये के लिए उससे मारपीट-करते हैं। उसके ससुर रामसहाय, जेठ सुरेश और जेठानी उसके पति सर्वेश का ही साथ देते हैं। 8 दिसंबर को करीब 9 बजे रात में उसके पिता रामबचन निवासी हरपुर बुदहट जनपद गोरखपुर उसके घर समझौता कराने के लिए बात-चीत कर रहे थे। ससुराल वालों ने उनको गाली देते हुए लात-घूंसा व लाठी-डंडे से मारने लगे। बीच-बचाव करने पर उसे भी मारापीटा और जान से मारने की धमकी देकर घर से भगाने लगे। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि विवाहिता की शिकायत पर पति समेत अन्य ससुरालियों पर प्राथमिकी दर्जकर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed