फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The family members are adamant on the arrest of the accused

Sant Kabir Nagar News: आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े परिजन

Wed, 18 Jun 2025 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 18 Jun 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
The family members are adamant on the arrest of the accused
अमरडोभा में संतबली के परिजन
मेंहदावल। क्षेत्र के अमर डोभा में 14 जून को आम तोड़ने के विवाद में बुजुर्ग संतबली की हत्या से गांव में अशांति का माहौल व्याप्त है। दूसरी तरफ हत्या की खबर सुनकर राजनीतिक दलों के नेताओं के पहुंचने से माहौल और गर्म हो रहा था। लेकिन अब पुलिस उक्त गांव में शांति बहाल की व्यवस्था में जुटी हुई है। बुजुर्ग के परिजनों का कहना है कि जो भी आरोपी हैं उन्हें गिरफ्तार किया जाए, ताकि आगे वह लोग सुरक्षित रह सके।
विज्ञापन

बतादें कि 14 जून को आम तोड़ने के विवाद में संतबली यादव (70) की गांव के कुछ दबंगों ने लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पीडि़त पक्ष की तहरीर पर नौ नामजद व 25 अज्ञात पर केस दर्ज करते हुए पांच नामजद आपियों को हिरासत में लेकर जेल भेजा था। जबकि चार आरोपी अब भी फरार हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन

गांव में संतबली के पोते भगवान दास ने बताया कि प्रशासन से न्याय की उम्मीद है। आरोपियों को बचाने के लिए कुछ राजनीतिक लोग अनावश्यक घटना को जातीय व राजनीतिक स्वरूप दे रहे हैं। जबकि मेरा परिवार बाबा की हत्या से अनाथ हो गया है। हमें न्याय चाहिए जो भी आरोपी हैं उनकी गिरफ्तारी हो और उन्हें सजा मिले। ताकि वह लोग भी सुरक्षित हो सकें। थानाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह का कहना है कि फरार चार आरोपियों की तलाश की जा रही है जल्द ही उक्त आरोपी जेल भेजे जाएंगे। गांव में शांति व्यवस्था स्थापित करने के लिए हर कदम उठाए जा रहा है। सुरक्षा तथा शांति के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed