फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The face of wealth will change

Sant Kabir Nagar News: कुछ दिनों की दुश्वारियां, फिर बदल जाएगी धनघटा की सूरत

Fri, 08 Sep 2023 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 08 Sep 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
The face of wealth will change
रामजानकी मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य प्रगति पर
विज्ञापन

धनघटा-खलीलाबाद मार्ग का होगा कायाकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर-धनघटा। जल्द ही धनघटा की सूरत बदल जाएगी। रामजानकी मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य प्रगति पर है, तो धनघटा-खलीलाबाद मार्ग के भी दिन बहुरने वाले हैं। धनघटा में दोनों सड़कें फोरलेन होंगी। वाहन फर्राटे भरेंगे तो विकास को भी गति मिलेगी।
कभी वीरान सा रहने वाले धनघटा के विकास के लिए 25 वर्ष पूर्व गति तब मिली जब तहसील मुख्यालय समेत अन्य कार्यालयों का सृजन हुआ। उसके बाद धनघटा के विकास में नए-नए अध्याय जुड़ने शुरू हो गए। बिडहर घाट पर पुल का निर्माण हुआ तो आजमगढ़, आंबेडकरनगर, फैजाबाद, अयोध्या, वाराणसी तक की दूरी कम हो गई और जाना भी आसान हो गया। सड़कों के मामले में पिछड़े इलाके को सौगात तब मिली, जब वर्ष 2020 में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने रामजानकी मार्ग और धनघटा-खलीलाबाद मार्ग के चौड़ीकरण के कार्य को मंजूरी दी।
विज्ञापन

जनवरी 2023 से रामजानकी मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। धनघटा, हैंसर बाजार और जेखौता में फोरलेन का काम भी किया जा रहा है। रामजानकी मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य पूरा होने पर क्षेत्र के रामपुर, बारहकोनी, पौली, दूल्हापार, शनिचरा बाजार, हैंसर बाजार, डिहवा बाजार, लोहरैया, बसवारी गांव के विकास में चार-चांद तो लगेगा ही, साथ में सबका केंद्र बिंदु धनघटा होगा। इसी तरह धनघटा-खलीलाबाद मार्ग आंबेडकर नगर जिले के नेवरी से मेंहदावल तक चौड़ीकरण कार्य कराया जाना है। एनएचएआई से जुड़े लोगों का कहना है कि इस मार्ग के कार्य की प्रक्रिया लगभग पूर्ण की जा चुकी है। बरसात समाप्त होते ही मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मार्ग के निर्माण से बंडा बाजार, मुखलिसपुर, नाथनगर, उमरिया बाजार में सड़क के किनारे बनाए गए मकान का नुकसान तो होगा, लेकिन इसकी भरपाई भी सड़क बन जाने के बाद होने की पूरी उम्मीद है। दोनों सड़कों के कायाकल्प के बाद धनघटा का विकास तीव्र गति से होगा। साथ ही साथ अन्य बाजारों और कस्बों की रौनक बढ़ेगी। एक्सईएन रीतेश वर्मा ने कहा कि सड़क के चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। बरसात के बाद इसमें तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed