फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The face of Vidhiyani Marg will change with Rs. 3.98 crore, proposal sent

Sant Kabir Nagar News: 3.98 करोड़ से बदलेगी विधियानी मार्ग की सूरत, भेजा प्रस्ताव

Mon, 16 Jun 2025 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 16 Jun 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
The face of Vidhiyani Marg will change with Rs. 3.98 crore, proposal sent
- विधियानी मार्ग से सीओ कार्यालय तक चौड़ी होगी सड़क
विज्ञापन

- बदहाल सड़क से होकर आने-जाने में लोगों को झेलनी पड़ रही परेशानी
संतकबीरनगर। जिला मुख्यालय पर स्थित विधियानी मार्ग की सूरत बदलेगी। डीएम के निरीक्षण के बाद नगर पालिका ने चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है। धनघटा मार्ग पर विधियानी मोड से सीओ कार्यालय तक 1.75 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के चौड़ीकरण पर 3.98 करोड़ खर्च किए जाएंगे। इससे लोगों को आने-जाने में होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी।
शहर के विधियानी मार्ग की वर्तमान स्थिति यह है कि यह सड़क पूरी तरह से जर्जर हो गई है। सड़क पर गिट्टियां उखड़कर बिखरी पड़ी है। कई जगह एक फिट तक गड्ढे हो गए है। हल्की बारिश होने पर इन गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे सड़क और गड्ढे का पता नहीं चल पाता है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कई बार लोगों ने इस सड़क की बदहाली दूर करने के लिए पालिका व जिला प्रशासन ने गुहार लगाई, लेकिन बात नहीं बनी। इस बीच सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने प्रशासनिक अधिकारियों से मीटिंग की, जिसमें उन्होंने सड़क दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने तीन दिन पूर्व इसका निरीक्षण किया और जिम्मेदारों को प्रस्ताव तैयार कर भेजने के लिए कहा। इसके बाद नगर पालिका प्रशासन ने चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। उम्मीद है कि जल्द ही सड़क का निर्माण की स्वीकृति मिल जाएगी, जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इससे धनघटा की तरफ से आने-जाने वालों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

0000000000000000000000
सड़क बनने से शहर में जाम की समस्या भी होगी दूर
विधियानी मार्ग के चौड़ीकरण होने से न सिर्फ आसपास के लोगों को राहत मिलेगी बल्कि बड़े वाहन बिना शहर में प्रवेश किए इस मार्ग से होकर आवाजाही कर सकेंगे। इससे शहर में जाम की समस्या भी काफी हद तक दूर हो जाएगी। इस क्षेत्र के निवासी विनोद कुमार, अश्वनी कुमार आदि ने कहा कि सड़क के निर्माण के लिए पहल हुई है। इससे उम्मीद है कि अब आने-जाने में होने वाली दुश्वारियां दूर होगी। यह सड़क करीब 14 मीटर चौड़ी होगी। इस मार्ग के बनने से रेलवे स्टेशन आने वाले लोगों को भी राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000000000000
शहर के विधियानी मोड से सीओ कार्यालय तक सड़क के चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। जल्द ही इसकी स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। इसके बाद सड़क के चौड़ीकरण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
अवधेश कुमार, ईओ, नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed