फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The eyes of the Mother were unveiled; crowds thronged on Saptami.

Sant Kabir Nagar News: माता के नेत्र पट्ट खुले, सप्तमी पर भीड़ उमड़ी

Sun, 18 Oct 2026 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
The eyes of the Mother were unveiled; crowds thronged on Saptami.
समय माता मंदिर में दर्शन को लगी भीड़-संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को सप्तमी पूजन के बाद पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं के नेत्र पट्ट खोल दिए गए। मां दुर्गा के मनोहारी रूपों को देखने के लिए पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके साथ ही सप्तमी पर शहर के समय माता मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। मंदिर में भक्तों ने कपूर, अगरबत्ती जलाई और नारियल फोड़ कर आशीर्वाद लिया।
नौ दिन चलने वाले नवरात्र में वैसे तो हर दिन भक्तों की भीड़ रहती है लेकिन सप्तमी का दिन कुछ खास होता है। इस दिन माता के पूर्ण रूप के दर्शन होते हैं। शनिवार को सप्तमी पर पंडालों से नेत्र पट्ट खोलने का कार्यक्रम शुरू हुआ। कुछ जगहों पर तो दिन में ही पट्ट खोल दिए गए, वहीं कुछ जगहों पर शाम को पट्ट खोले गए।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के मां समय जी स्थान, मुखलिसपुर रेलसे क्राॅसिंग स्थित बाल ग्रुप दुर्गा पूजा सेवा समिति, रामनगर में दुर्गा पूजा समिति, नव युवक कमेटी सब्जी मंडी, नव युवक दुर्गा समिति बेलहर कला, लक्ष्मी नारायण मंदिर में मां दुर्गा की पूजा अर्चन के बाद वैदिक मंत्रों के बीच देवी के नेत्र के पट्ट खोले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह से मेंहदावल, बघौली, सेमरियावां, धनघटा, बेलहर, सांथा, हैंसर, नाथनगर, पौली, हरिहरपुर, बाघनगर, कांटे आदि ग्रामीण क्षेत्रों में मां दुर्गा की प्रतिमाओं के पट्ट खोले गए। जहां काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां के रूप के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया।्
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed