फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The essence of the Vedas is the Gayatri Mantra: Acharya Devvrat

वेदों का सार है गायत्री मंत्र : आचार्य देवव्रत

Mon, 05 Jan 2026 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
The essence of the Vedas is the Gayatri Mantra: Acharya Devvrat
नगर पंचायत हरिहरपुर में श्रीमद्भागवत कथा सुनाते आचार्य देवव्रत जी महराज
हरिहरपुर। नगर पंचायत हरिहरपुर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कथा वाचक आचार्य देवव्रत ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा कोई साधारण पुराण नहीं है। उन्होंने कहा कि वेदों का सार गायत्री मंत्र है और श्रीमद्भागवत महापुराण गायत्री परख पुराण है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा गायत्री मंत्र का विस्तार है। इसलिए धीमही से इस महापुराण की शुरुआत होती है। उन्होंने कहा कि मंत्र को मनन करना चाहिए, क्योंकि मंत्र जप करने की चीज है। किस देवता के लिए कौन सी चीज की माला होनी चाहिए इसकी व्याख्या की। ओम शब्द की व्याख्या करते हुए उसके उच्चारण की विधि बताई। माला जपने की विधि बताते हुए कहा कि प्रात:काल माला नाभि के पास जपते हैं। दोपहर में हृदय के समीप और सायंकाल ज्ञान चच्छु के पास जप किया जाता है। गायत्री मंत्र को चार पदों में जपते हैं। जिन्हें गायत्री मंत्र जपने का अधिकार नहीं है वह महामंत्र का जप करे। उन्होंने कहा कि महामंत्र जपने के साथ गाया भी जा सकता है। इसमें भी जप और गाने की अलग अलग विधा है।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य यजमान आशुतोष पांडेय, शक्ति कुमार पांडेय, अनिमेश पांडेय, वंश विकास पांडेय, परमात्मा, जुग्गीलाल, मिश्रीलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed