{"_id":"6980f6fc0f4ba1aa1801e101","slug":"the-educational-team-gathered-information-about-laboratories-and-sports-activities-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-145367-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: शैक्षिक दल ने प्रयोशालाओं, खेलकूद की गतिविधियों की ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: शैक्षिक दल ने प्रयोशालाओं, खेलकूद की गतिविधियों की ली जानकारी
Tue, 03 Feb 2026 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
पीएम श्री संविलियन विद्यालय महुआरी के बच्चे ने एएचएग्री काॅलेज का शैक्षिक भ्रमण किया-स्रोत कॉल
सेमरियावां। सोमवार को युग्मन कार्यक्रम के तहत पीएमश्री संविलियन महुआरी के 40 छात्र-छात्राओं का दल शैक्षिक अध्ययन के लिए एएचएग्री इंटर काॅलेज दुधारा पहुंचा। प्रयोशालाओं, खेलकूद की गतिविधियों की जानकारी ली। टीम का नेतृत्व पीएम श्री विद्यालय महुआरी के प्रधानाचार्य मनोज कुमार अनिल ने किया।
महुआरी व दुधारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं की संयुक्त सभा को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य संजय द्विवेदी ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं है। वह कठिन परिश्रम से ही मिलती है। अपने आप को इतना काबिल बनाओ कि सफलता तुम्हारे पीछे घूमे। इसके पूर्व प्रधानाचार्य ने एक-एक छात्र का परिचय प्राप्त किया। उनके पूछे सवालों के जवाब दिए।
विद्यालय भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं ने विद्यालय की प्रयोगशालाओं, खेलकूद की गतिविधियों का बारीकी से अध्ययन किया। बच्चों ने विज्ञान प्रयोगशाला में सूक्ष्मदर्शी से संबंधित सवाल किए। बच्चों ने हैमर थ्रो, डिस्कस थ्रो, शाटपुट, जेबलिंग, फुटबॉल, वॉलीबाल, क्रिकेट, बैडमिंटन आदि खेलों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। दुधारा व महुआरी विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्काउट गाइड के कौशल को भी साझा किया। बच्चों ने विद्यालय के शिक्षण कक्ष में लगे सीसी कैमरा और उसकी मॉनिटरिंग सिस्टम से संबंधित सवाल भी किए।
विज्ञापन
इस दौरान आनंद प्रकाश, अशोक श्रीवास्तव, छात्र अनिकेश कुमार, मुहम्मद इस्तियाक, फसीयुद्दीन, कमरे आलम सिद्दीकी, अब्दुल सलाम, मुहम्मद शाहिद, जुबैर अहमद, मुहम्मद युनुस, औबेदुल्लाह, ओजैर अहमद, सबीह अहमद, असादुल्लाह, हकीमुल्लाह, अखिलेश कुमारी, जुनैद अहमद, रफी अहमद आदि मौजूद रहे।