{"_id":"68fe606beabcbfa1cc0113bf","slug":"the-door-to-door-campaign-will-begin-on-november-5-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-140331-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पांच नवंबर से शुरू होगा गृह संपर्क अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पांच नवंबर से शुरू होगा गृह संपर्क अभियान
Sun, 26 Oct 2025 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 26 Oct 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
संघ कार्यालय सुदामा आश्रम पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई-स्रोत आरएस
- फोटो : मोहित लहरी को ट्रामा सेंटर में उपचार न मिलने पर निजी अस्पताल लेकर जाते परिजन। स्रोतः स्वयं
संतकबीरनगर। रविवार को संघ कार्यालय सुदामा आश्रम पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला कार्यवाह सौरभ की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिला प्रचारक धीरज ने कहा कि शताब्दी वर्ष पर पंच परिवर्तन को दृष्टिगत रखते हुए विजयादशमी उत्सव को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया है, लेकिन हमें अभी रुकना नहीं है।
उन्होंने कहा कि अभी हम सभी को गृह संपर्क अभियान के लिए समाज में जाना है। यह महाअभियान जिले में पांच नवंबर से प्रारंभ होकर 30 अक्तूबर तक चलेगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान का नारा ‘’घर घर संपर्क-हर घर संपर्क’’ होगा। इस अभियान में प्रत्येक घर तक जाना होगा तथा संघ के इतिहास को अवगत कराते हुए अपने शताब्दी वर्ष के बारे में समाज को बताना होगा।
इस अभियान में प्रत्येक घरों को पत्रक, भारत माता का चित्र, स्टीकर और पुस्तक भी भेंट किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक खंडों के मंडलों में ग्राम स्तर तक टोलिया बनाई जाएगी जो इस अभियान को पूर्ण करने में सहायक होगी।
विज्ञापन
इस दौरान सह प्रांत सेवा प्रमुख नित्यानंद, जिला कार्यवाह रामनाथ, जिला प्रचार प्रमुख दिग्विजय नाथ आदि मौजूद रहे।