{"_id":"696fd5682a8735ddcb013369","slug":"the-dilapidated-road-has-not-been-repaired-for-three-decades-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-144728-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: तीन दशक से बदहाल सड़क की नहीं हुई मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: तीन दशक से बदहाल सड़क की नहीं हुई मरम्मत
Wed, 21 Jan 2026 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 21 Jan 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
महुली बाजार के दिनरकपुरवा मार्ग का नहीं हुआ निर्माण-संवाद
महुली। विकासखंड नाथनगर की ग्राम पंचायत महुली बाजार के दिनरक पुरवा मार्ग का निर्माण तीन दशक बाद भी नहीं कराया जा सका है। इससे लोगों को आने-जाने में दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत महुली के मोहल्ला दिनरकपुरवा को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग का निर्माण न होने से गांव में लोग परेशान हैं। शादी-विवाह के दौरान वाहन गांव तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। स्कूली बच्चों को भी आने जाने में काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। बीमार लोगों को अस्पताल ले जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके बाद भी कोई भी जिम्मेदार संज्ञान नहीं ले रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण के लिए कई बार ग्राम प्रधान से लेकर बीडीओ को ऑनलाइन शिकायत की गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीण अकील, फैज, मुख्तार, शमशाद, मकबूल, शकील, वकील, मुख्तार आदि ने प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए अविलंब सड़क निर्माण की मांग की है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आरके पांडेय ने कहा कि जल्द ही सड़क की मरम्मत कराई जाएगी।