फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The dilapidated bridge of Kathiniya river was demolished, construction of a new one started

Sant Kabir Nagar News: तोड़ा गया कठिनइया नदी का जर्जर पुल, नए का शुरू हुआ निर्माण

Wed, 26 Mar 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 26 Mar 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
The dilapidated bridge of Kathiniya river was demolished, construction of a new one started
बूधा गांव के पास कठिनाईया नदी पर बन रहा पुल
संतकबीरनगर। जिले की सीमा कांटे से बस्ती-मुंडेरवा मार्ग पर बूधा गांव के पास कठिनइया नदी पर स्थित जर्जर पुल को तोड़ दिया गया है। आवागमन वैकल्पिक मार्ग से किया गया है। यहां पर एक नए पुल का निर्माण शुरू कराया गया है। इस पर पीडब्ल्यूडी ने कार्य शुरु करा दिया है। उम्मीद है कि जल्द ही यह पुल पूरा हो जाएगा जिसके बाद आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। इस पुल के निर्माण में एक करोड़ 28 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

कांटे के बूधा कला के पास कठिनाइया नदी पर पुल बना था। जो करीब 50 साल से ज्यादा पुराना था। यह पुल जर्जर हो गया था। इसकी मरम्मत भी चार साल पूर्व हुई थी लेकिन उसके बाद पुल के ईंट खिसकने लगे थे। इस मार्ग पर बड़े वाहनों का आवागमन ज्यादा था। जिसकी वजह से जर्जर पुल पर हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती थी। पीडब्ल्यूडी विभाग ने यहां पर नए पुल का प्रस्ताव शासन को भेजा था। जिसकी स्वीकृति मिल गई।
विज्ञापन

इस पर एक करोड़ 28 लाख रुपये खर्च होने है। पुराने पुल को विभाग ने जेसीबी व अन्य मशीनें लगवा कर तोड़वा दिया। मलबे को खाली कराया जा रहा है। जिसके बाद यहां पर नए पुल का निर्माण शुरू हो जाएगा। तब तक के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत दूसरे मार्ग से वाहनों को भेजा रहा है। यह पुल मार्च 2026 में पूरा होना है। इसके बाद आवागमन सुलभ हो जाएगा। इस पर प्रतिदिन पांच हजार से अधिक वाहनों का आवागमन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
कांटे से बस्ती मुंडेरवा मार्ग पर बूधा गांव के पास कठिनइया नदी पर बना पुल जर्जर हो गया था। उसे तोड़वा दिया गया है। वहां पर नए पुल का निर्माण शुरू हो गया है। एक साल इसके निर्माण की समय सीमा है। उसके बाद आवागमन सुलभ हो जाएगा।
-आरके पांडेय, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed