फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The deceased's wife filed a case

Sant Kabir Nagar News: मृतक की पत्नी ने दर्ज कराया केस

Sun, 09 Mar 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 09 Mar 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
The deceased's wife filed a case
बखिरा। कोपिया गांव निवासी जितेंद्र की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के बाद पुलिस ने मामले में पत्नी की शिकायत पर केस दर्ज किया है। आरोप है कि बेलहरकला थाना क्षेत्र के पिपरा प्रथम गांव निवासी अनिल सिंह अपने परिजनों व गोरखपुर के एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर जमीन की रजिस्ट्री करा ली।
विज्ञापन

रकम मांगने जाने पर आरोपी पक्ष के लोग तबीयत खराब होने का हवाला देकर पति को लेकर अस्पताल चले गए। बाद में गंभीर हालत में लाकर घर छोड़ गए। दो दिन बाद शनिवार को पति की मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने थाने में तहरीर देकर आरोपी अनिल सिंह उनके परिजनों व एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ विश्वासघात व धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस को तहरीर देकर केस दर्ज कराया है। पीड़िता रोली निवासी कोपिया का आरोप है कि बेलहरकला थाना क्षेत्र के पिपरा प्रथम गांव निवासी अनिल सिंह दो वर्षों से गांव निवासी केसरी पाठक के मकान में किराए पर रहते हैं। पति जितेंद्र से उनकी धीरे-धीरे नजदीकी बढ़ गई। वह पति को भरोसे में लेकर उनको शराब पिलाकर जमीन की रजिस्ट्री कराते थे। रजिस्ट्री के बाद पैसा मांगने पर कुछ पैसा देकर डरा-धमका वापस घर भेज देते थे।
विज्ञापन

आरोपी ने जमीन की कई बार में रजिस्ट्री कराई थी। यह जमीन खलीलाबाद-बखिरा मुख्यमार्ग पर स्थित है। जमीन के बदले अनिल ने पति को कितनी रकम दी, उसके बारे में महिला ने कुछ भी जानकारी होने से इन्कार किया है। एक सप्ताह पूर्व पति ने उनको अनिल सिंह की ओर से शराब पिलाकर जमीन की रजिस्ट्री कराने की जानकारी दी थी। तब उसने पैसा लेने के लिए पति को भेजा तो कुछ देर बाद पता चला कि अनिल सिंह अपने बेटे के साथ उसके पति को लेकर जिला अस्पताल चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालत खराब होने पर वहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। दो दिन पूर्व गंभीर हालत में उसके पति को आरोपी उसके घर छोड़कर चले गए थे। स्थिति काफी बिगड़ने पर पति का शनिवार की सुबह मौत हो गई। पीड़ित महिला ने पति की मौत में अनिल सिंह, उसके परिजन व एक अन्य व्यक्ति की साजिश का आरोप लगाया है। बखिरा पुलिस ने तहरीर के आधार पर पिपरा प्रथम गांव निवासी अनिल सिंह उनके परिजन व नथमलपुर गोरखनाथ (गोरखपुर) निवासी अरुण कुमार पांडेय के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed