फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The deadline is about to end... half the work is still left

Sant Kabir Nagar News: समय सीमा खत्म होने को... अभी आधा काम बाकी

Thu, 28 Aug 2025 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
The deadline is about to end... half the work is still left
शहर के बंजरिया में बन रही पानी की टंकी-संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद की आबादी को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से करीब 100 करोड़ की परियोजना पर कार्य चल रहा है, लेकिन कार्य की रफ्तार धीमी है।
अभी तक पानी की टंकियों का निर्माण पूर्ण नहीं हो सका है तो पुरानी पाइप लाइनों को बदलने के लिए कोई काम नहीं हो सका है। यह स्थिति तब है जबकि सितंबर में परियोजना का कार्य पूर्ण होना है। ऐसे में शहरवासियों को अभी पेयजल के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद खलीलाबाद की आबादी करीब एक लाख से ऊपर पहुंच गई है। 25 वार्डाें में बंटी इस आबादी को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की वर्तमान व्यवस्था यह है कि मात्र 13 वार्ड में ही आपूर्ति है। अन्य वार्डाें में जलापूर्ति की व्यवस्था नहीं हो पाई है। कारण यह रहा कि कहीं रेल लाइन तो कहीं हाईवे के कारण जलापूर्ति के लिए पाइपलाइन ही नहीं डाली जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समस्या को दूर करने के लिए नगर पालिका परिषद व जल निगम ने संयुक्त रूप से 100 करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर दो साल पहले शासन को भेजा था। इसकी मंजूरी मिलने के बाद भी सुस्ती बनी रही। बाद में कार्य शुरू कराया गया और मोहल्लों में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू हुआ। अभी तक सीमा विस्तारित क्षेत्र और पेयजल से वंचित क्षेत्रों में ही पाइपलाइन डाली जा सकी है। जबकि पुरानी पाइपलाइनों को भी बदला जाना है। कारण यह है कि पुरानी पाइप लाइनें भी जर्जर हो गई हैं, लेकिन अभी तक पुरानी पाइपलाइनों को बदलने का कार्य शुरू नहीं हो सका है। इस परियोजना के तहत पांच स्थानों पर ओवरहेड टैंक का निर्माण होना है, जिसमें गोरखल, मटिहना, बंजरिया- नेदुला के बीच, पटखौली व खटौली शामिल है। इनमें से अभी दो जगह पानी टंकी का निर्माण हो सका है, शेष जगहों पर पानी की टंकी आधी- अधूरी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed