{"_id":"677ebd26cb1939c23701ae92","slug":"the-dead-body-of-a-youth-from-siddharthnagar-was-found-on-the-highway-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-126780-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सिद्धार्थनगर के युवक का था हाईवे पर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सिद्धार्थनगर के युवक का था हाईवे पर मिला शव
Wed, 08 Jan 2025 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
अनिल की फाइल फोटो
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के छोटी सरौली नेशनल हाईवे पर सोमवार की देर शाम मिले शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी कोतवाली क्षेत्र के रैनाजोत गांव का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार वह घर से मुंबई जाने के लिए गोरखपुर से ट्रेन पकड़ने के लिए निकला था और हादसे का शिकार हो गया। शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 28 पर गोरखपुर से बस्ती जाने वाली लेन पर छोटी सरौली के सामने शाम सात बजे के करीब एक युवक को किसी वाहन ने रौंद दिया। वाहन उसे रौंदकर काफी तेजी से बस्ती की तरफ ही भाग गया। लोगों को घटना की जानकारी पुलिस को दी। कोतवाली खलीलाबाद के प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तब युवक की मौत हो चुकी थी, उसके पहचान के काफी प्रयास किए गए, जिसके बाद पुलिस ने शव को पहचान के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया था।
कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी कोतवाली क्षेत्र के रैनाजोत गांव निवासी प्रियंका ने मृतक की पहचान अपने पति अनिल के रूप में किया। परिजनों के मुताबिक मृतक अनिल उम्र 29 वर्ष पुत्र रोहित को मुंबई जाने के लिए गोरखपुर से ट्रेन पकड़ना था। उसके माता-पिता नहीं हैं और एक बच्चा है। पत्नी प्रियंका अपने भाई गिरजेश व गांव के प्रधान राजकपूर के साथ पोस्टमार्टम हाउस पर आकर शव की पहचान की।