फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The country will move forward not with hatred, but with love.

Sant Kabir Nagar News: देश नफरत से नहीं मोहब्बत से आगे बढ़ेगा

Sun, 24 May 2026 02:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
The country will move forward not with hatred, but with love.
सेमरियावां। ब्लाॅक मुख्यालय स्थित एक मैरिज हाल में मूवमेंट फॉर पीस एंड जस्टिस की तरफ से विचार गोष्ठी आयोजित हुई। समाज में फैले धार्मिक उन्माद, दलितों, पिछड़ों और कमजोरों का शोषण, मानव अधिकारों का हनन और संविधान व संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग के रोकथाम पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

इस दौरान मजहर आजाद ने कहा कि देश नफरत नहीं बल्कि मोहब्बत से आगे बढ़ेगा। नफरत को खत्म करने के लिए मोहब्बत को आम करने की जरूरत है। देश तभी तरक्की कर सकता है जब देश में सांप्रदायिक सौहार्द कायम होगा। इसलिए हर व्यक्ति को चाहिए आपस में एकता को मजबूत करें।
विज्ञापन

आजमगढ़ से आए तारिक शमीम ने कहा कि सांप्रदायिकता का जहर घोला जा रहा है। दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों पर जुल्म हो रहा है। सेक्युलर पार्टियां चुप हैं। सरकार लोकतंत्र खत्म कर रही है। समाज फैले सांप्रदायिकता के ज़हर को रोकने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजमगढ़ से आए राजीव यादव ने कहा कि देश में आम आदमी को तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस अवसर पर मौलाना अब्दुल हादी, मो. हारुन साहिल, मोहम्मद मुस्तकीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed