फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The counting sheets uploaded on the BLO app will be verified.

Sant Kabir Nagar News: बीएलओ एप पर अपलोड गणना पत्रों का होगा सत्यापन

Tue, 23 Dec 2025 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 23 Dec 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
The counting sheets uploaded on the BLO app will be verified.
संतकबीरनगर। एडीएम जयप्रकाश की अध्यक्षता में अर्हता तिथि के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) में बीएलओ एप पर अपलोड किए गए गणना प्रपत्रों को निर्धारित मानकों एवं तार्किक विसंगतियों के आधार पर पुनः सत्यापित किया जाएगा। इसको लेकर मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। एक जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के कार्यक्रम जारी किए गए।
विज्ञापन


एडीएम जय प्रकाश ने बताया कि मतदाताओं के नो मैपिंग को बीएलओ के माध्यम से पुनः सत्यापन किया जाना है। इस कार्य की अवधि 26 दिसंबर तक है। आयोग के निर्धारित मानकों पर कार्य को समय से पूर्व पूरा कराने के लिए सुपर जोनल, जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगा दी गई है। प्रत्येक सेक्टर मजिस्ट्रेट 25 दिसंबर तक सुबह 10 से शाम तक कार्य करेंगे।
विज्ञापन

बीएलओ के सहयोग के लिए आंगनबाड़ी, आगनबाड़ी सुपरवाइजर, आशा, सफाईकर्मी, प्राथमिक विद्यालय एवं माध्यमिक विद्यालय के अध्यापक, बीएलए, कोटेदार, ग्राम विकास अधिकारी, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक, लेखपाल, ग्राम प्रधान समय से उपस्थित रहेंगें। इस अवसर पर एडीएम न्यायिक चंद्रकेश सिंह, सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, पीडी विजयंत कुमार सिंह, उपायुक्त एनआरएलएम प्रवीण कुमार शुक्ला, बीएसए अमित कुमार सिंह, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका खलीलाबाद अवधेश भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed